Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

10 Nov
In: India
Views: 0
10 Nov 2022

जीन्द में जल्द से जल्द एम.आर.आई सुविधा शुरू की जाए

न्यूज एण्ड फोटो :
जीन्द विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने की मांग
जीन्द में जल्द से जल्द एम.आर.आई सुविधा शुरू की जाए

जीन्द : जीन्द विकास संगठन के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी डा. राजकुमार गोयल ने मांग की है कि जींद के सिविल अस्पताल में जल्द से जल्द एम.आर.आई सुविधा शुरू की जाए। गोयल की मांग है कि अगर इसके लिए सिविल अस्पताल में जगह की कमी है तो आस पास की किसी सरकारी बिल्डिंग का सहारा लिया जाए या फिर किसी प्राइवेट बिल्डिंग को किराए पर लिया जाए।
गोयल का कहना है कि सिविल अस्पताल में आज तक एम.आर.आई की सुविधा उपलब्ध नहीं है। एम.आर.आई की सुविधा न होने से मरीज बड़े परेशान है इसके लिए मरीजों को दुसरे जिलों में जाना पडता है। जैसे की जानकारी मिली है कि एम.आर.आई के लिए सिविल अस्पताल में उचित जगह की कमी है जिसके चलते एम.आर.आई सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। गोयल का कहना है यह बड़ा सोचने का विषय है कि जगह की कमी के चलते एम.आर.आई सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
गोयल का कहना है कि इसके लिए सिविल अस्पताल प्रशासन को गंभीर होना चाहिए। अगर सिविल अस्पताल में जगह की कमी है तो आस पास की किसी सरकारी बिल्डिंग का सहारा लिया जाए या फिर किसी प्राइवेट बिल्डिंग को किराए पर लिया जाए। गोयल ने मांग की है कि जीन्द में जल्द से जल्द एम.आर.आई सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। गोयल का यह भी कहना है कि पिछले कई महीने पहले स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी जब जीन्द दौरे पर आए थे तो उन्होंने भी जल्द से जल्द एम.आर.आई सुविधा शुरू करने की कही थी लेकिन उनके दावे भी आज तक खोखले ही साबित हुए।

No comments yet...

Leave your comment

38154

Character Limit 400