Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

31 Jul
In: India
Views: 0
31 Jul 2022

मेहंदी कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने हाथों पर खूब रचवाई मेंहदी

अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित मेहंदी लगवाओ कार्यक्रम में
महिलाओं ने अपने हाथों पर खूब रचवाई मेंहदी
इस मौके पर तीज के गीतों पर भी खूब थिरकीं महिलाएं

जीन्द : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज महिला विंग जिला जीन्द द्वारा आज रानी तालाब के पास निशुल्क मेहंदी लगवाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने अपने हाथों पर खूब मेहंदी रचवाई। इस दौरान महिलाएं तीज के गीतों पर खूब थिरकती भी नजर आई। कार्यक्रम का शुभारम्भ अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजकुमार गोयल द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की आयोजक व महिला विंग की प्रधान पुष्पा अग्रवाल के साथ साथ कुसुम तायल, डेजी जैन, मंजू सिंगला, नीलम गर्ग, रेणु गर्ग, मंजू सिंगला, सुमन अग्रवाल, बबीता गोयल, शीतल गर्ग, कोकिला जिन्दल, रितू जिंदल, रीमा मितल, मनिषा गुप्ता, संतोष गुप्ता, करूणा, रामधन जैन, सावर गर्ग, पवन बंसल, सोनू जैन, रजत सिंगला इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष डा. राजकुमार गोयल ने कहा कि अग्रवाल समाज समय समय पर विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्य करता रहता है। इन सामाजिक कार्यो में परिचय सम्मेलनों का आयोजन, भंडारों का आयोजन, पीने के पानी का प्रबंध, जरूरतमंद छात्र छात्राओं की सहायता करना, महिला सशक्तिकरण को लेकर कार्य करना, मेधावी व उत्कृष्ठ प्रतिभाओं को सम्मानित करना, रक्तदान शिविरों का आयोजन, गरीब कन्याओं की शादियां, बेजुबानों के लिए दाना पानी का प्रबंध इत्यादि प्रमुख हैं। इसी कड़ी में आज महिला सशक्तिकरण को लेकर महिलाओं के लिए यह निशुल्क मेहंदी कैप का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके पर सावर गर्ग व पवन बंसल ने कहा कि अग्रवाल समाज द्वारा जीन्द में इस प्रकार का यह पहला मेहंदी कैप आयोजित किया गया था जो काफी कामयाब रहा। भविष्य में भी महिलाओं के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहेगे।
इस मौके पर अग्रवाल समाज महिला विंग की प्रधान पुष्पा अग्रवाल ने कहा कि जहां मेहंदी लगाना महिलाओं के सुहाग की निशानी माना जाता है वही लडकियां भी मेहंदी लगाने को शुभ मानती हैं। त्यौहार चाहे तीज का हो या फिर रक्षाबंधन का हर प्रकार के त्यौहार पर महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी जरूर लगवाती है। इसी के मध्यनजर अखिल भारतीय अग्रवाल समाज जिला जीन्द महिला विंग द्वारा आज तीज के त्यौहार पर फ्री मेहंदी कैप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला विंग की महासचिव कुसुम तायल ने बताया कि आज के इस प्रोग्राम को लेकर महिलाओं ने खूब जुनून देखने को मिला। पूरे शहर से महिलाएं इस कार्यक्रम में मेहंदी लगवाने के लिए पहुंची। महिलाओं में इतना जोश था कि इस कार्यक्रम में महिलाएं तीज के गीतों पर खूब थिरकती नजर आई।

No comments yet...

Leave your comment

55482

Character Limit 400