Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

26 Jun
In: India
Views: 0
26 Jun 2022

सुरजेवाला के राज्यसभा के लिए नामित होने पर

सुरजेवाला के राज्यसभा के लिए नामित होने पर समर्थकों में खुशी की लहर
सुरजेवाला के राज्यसभा जाने से प्रदेश की आवाज होगी बुलंद : वीरेंद्र जागलान

जींद : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला को आलाकमान द्वारा राजस्थान से राज्यसभा सदस्य नामित किए जाने पर हरियाणा युवा कृषक समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र जागलान और जींद विकास संगठन के अध्यक्ष डा. राजकुमार गोयल ने साथियों के साथ खुशी मनाते हुए लड्डू बांटे। इस मौके पर वीरेंद्र जागलान ने कहा कि रणदीप सिंह सुरजेवाला राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं। वो कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, कांग्रेस टास्क फोर्स के सदस्य, सीडब्ल्यूसी के सदस्य और कर्नाटक के प्रभारी हैं।
रणदीप सिंह सुरजेवाला पहले युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, हरियाणा में पूर्व मंत्री रहे हैं। रणदीप सिंह सुरजेवाला आमजन से जुड़े हुए नेता हैं और वे हर वर्ग की आवाज को बुलंद तरीके से उठाते हैं। हरियाणा की जनता को रणदीप सुरजेवाला के राज्यसभा जाने से बहुत फायदा होगा। वे प्रदेश के मुद्दों को राज्यसभा में जोर शोर से उठाएंगे।
इस मौके पर जींद विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने कहा कि रणदीप सुरजेवाला बचपन से जींद जिले से जुड़े हुए नेता हैं। वो विकास की राजनीति करते हैं। भारतीय जनता पार्टी की आमजन विरोधी नीतियों को रणदीप सुरजेवाला जोर शोर से उठाते हैं। रणदीप सुरजेवाला को राज्यसभा भेजकर कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा की जनता का सम्मान किया है। उनके राज्यसभा के लिए नामित होने से प्रदेश की जनता और उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।
इस मौके पर सभी साथियों ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का आभार जताया और उन्हें विश्वास दिलाया कि जो सम्मान उन्होंने हरियाणा की जनता को दिया है, वह उस पर खरा उतरेगी। इस मौके पर मुकेश शर्मा, राजकुमार भोला, सोमनाथ, मनजीत कुमार, दीपक कुमार, चंद्रभान बंसल, सावर गर्ग, पवन बंसल, डीसी बंसल, रविंद्र, सुशील सिंगला, बंटी, तरुण, रजत सिंगला और सुभाष शामदो आदि मौजूद रहे।

No comments yet...

Leave your comment

25434

Character Limit 400