Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

29 Apr
In: India
Views: 0
29 Apr 2020

नर सेवा नारायण सेवा है : गोयल

नर सेवा नारायण सेवा है और यदि हम नारायण को खुश रखना चाहते हैं तो हमे नर सेवा करते रहना चाहिए: गोयल

जींद, 29 April 2020: नर सेवा नारायण सेवा है और यदि हम नारायण को खुश रखना चाहते हैं तो हमे नर सेवा करते रहना चाहिए यह व्यक्तव्य अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रधान डा. राजकुमार गोयल ने दिया। राजकुमार गोयल आज यहां शेल्टर होम में प्रवासियों की सेवा करने आये थे। इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल समाज जींद द्वारा आज भी शेल्टर होम व रैन बसेरा में रह रहे प्रवासियों को खाद्य सामग्री वितरित की गयी। संस्था के सदस्यों ने पहले भिवानी रोड स्थित जयंती विद्या मंदिर स्कूल में विभिन्न राज्यों से आये प्रवासियों को खाद्य सामग्री वितरित की गयी। उसके बाद संस्था के सदस्यों ने सिटी पुलिस स्टेशन के पास स्थित रैन बसेरा में यह प्रसाद बांटा।
इसके साथ साथ संस्था द्वारा हांसी रोड स्थित भीड़ बड़ा वन में बंदरों को केले, रोटी, चना इत्यादि भी डाले गए। इस अवसर पर प्रधान राजकुमार गोयल, सावर गर्ग, रामधन जैन, पवन बंसल, भारत सिंगला, सुशील सिंगला, सोनू जैन, गौरव जैन, बजरंग गर्ग, अनिल गर्ग, जय भगवान सिंगला, बजरंग सिंगला, सुभाष गर्ग, गौरव जैन, दीपक राज सिंगला, तरसेम गोयल इत्यादि प्रमुख तौर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रधान राजकुमार गोयल ने कहा की कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में जरूरतमन्दों की सेवा करना सबसे बड़ी सेवा है और इस सेवा में हम पूरी तरह से तत्पर हैं। उन्होंने कहा की वे अपनी टीम के साथ लगातार शेल्टर होमों में जा जाकर प्रवासियों के सम्पर्क में रहते हैं। उन्हें खाद्य सामग्री इत्यादि उपलब्ध कराते हैं। उन्हें क्या क्या जरूरत है इस बारे उनसे रूबरू होते रहते हैं। उनकी जो जो समस्याएं हैं उन्हें दूर करने का प्रयास करते हैं। इस अवसर पर रामधन जैन, सावर गर्ग व् पवन बंसल ने कहा की आज पूरे देश में कोरोना महामारी अपने पांव पसारे हुए है ऐसे में जरूरतमंदों की सेवा करना हमारा पहला कर्तव्य है। कोई भी व्यक्ति इस महामारी में भूखा न सोये इसके लिए सभी को अपनी अपनी आहुति जरूर डालनी चाहिए। ऐसी सेवा ही सबसे बड़ी नारायण सेवा है।

No comments yet...

Leave your comment

25261

Character Limit 400