Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

जीन्द विकास संगठन ने बिजली मंत्री से की मांग

In: India
Like Up: (0)
Like Down: (0)
Created: 28 Feb 2023

जीन्द विकास संगठन ने बिजली मंत्री से की मांग
बिजली बिल की लिमिट 9 हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपये की जाए

जीन्द : जीन्द विकास संगठन का एक शिष्टमंडल प्रधान राजकुमार गोयल की अध्यक्षता में बिजली मंत्री रणजीत सिंह से मिला और उनके सामने मांग रखी की जिन परिवारों का वार्षिक बिजली बिल 9 हजार रुपये से ज्यादा आ रहा है उन परिवारों का बीपीएल राशन कार्ड व आयुष्मान भारत की योजनाओं में नाम काटा जा रहा है। सरकार को इस फैसले को बदलना चाहिए। गोयल ने इस लिमिट को बढ़ाकर 15 हजार रुपये करने की मांग की।
गोयल ने कहा कि सरकार ने बीपीएल राशन कार्ड व आयुष्मान भारत में नाम काटने के कई कारण तय किए हंै जिनमें एक कारण यह है कि यदि किसी परिवार ने 9 हजार रुपये से अधिक का वार्षिक बिजली बिल का भुगतान किया है तो उस परिवार का नाम इन योजनाओं से काट दिया जाएगा। गोयल का कहना है कि सरकार ने बिजली बिल की यह न्यूनतम लिमिट काफी कम रखी है। नौ हजार रुपये वार्षिक बिजली बिल का मतलब 750 रुपये महीना है। इतना बिल तो आम गरीब आदमी का आता ही है। यह लिमिट इतनी कम होने की वजह से हजारों गरीब लोगों के बीपीएल राशन कार्ड व आयुष्मान भारत योजनाओं में नाम काटे जा रहे हंै।
गोयल ने कहा कि जो लोग पिछले कई सालों से बीपीएल योजनाओं का फायदा उठा रहे थे वे हजारो लोग बिजली बिल की इस कंडीशन के कारण बीपीएल योजनाओं का लाभ उठाने से वंचित हो गए। गोयल ने बिजली मंत्री से मांग कि बिजली बिल की यह लिमिट काफी कम है इसलिए जनहित में जल्द से जल्द इस लिमिट को बढ़ाकर कम से कम 15 हजार रुपये किया जाए।

No comments yet...

Leave your comment

90168

Character Limit 400