Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

21 Mar.
In: India
Views: 0
21 Mar. 2021

जीन्द विकास संगठन के पदाधिकारियों ने ली शपथ

जीन्द विकास संगठन के पदाधिकारियों ने ली शपथ
जीन्द के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने की शपथ
शहर के विकास की लड़ाई लड़ रहा है जीन्द विकास संगठन : राजकुमार गोयल

जीन्द, 28 Jan 2021 : जीन्द विकास संगठन के पदाधिकारियों का अभिनदंन समारोह रोहतक रोड़ स्थित ब्लू स्टार होटल में आयोजित हुआ। इस समारोह में संगठन के करीबन 37 पदाधिकारियों को जीन्द के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने की शपथ दिलाई गई। समारोह की अध्यक्षता संगठन के प्रधान राजकुमार गोयल ने की। शपथ संरक्षक मुकेश शर्मा द्वारा दिलाई गई। मंच संचालन महासचिव राजकुमार भोला द्वारा किया गया। समारोह में ईश्वर गोयल, बीएस गर्ग, एडवोकेट दर्शन दाण्डा, रामधन जैन, सावर गर्ग, सज्जन सैनी, पवन बंसल, राजेश भारद्वाज, पवन सिंगला, मनोज काहनोरिया, सूबे सिंह, मनीष नगूरां, रजत सिंगला, विनोद शर्मा, गौरव जैन, मनोज जांगड़ा, सुशील धनाना, सुन्दरी गर्ग, सोनू जैन, जय भगवान सैनी, सुभाष गर्ग, सुरेश चौहान, राजेश गोयल, गोपाल जिन्दल, जयभगवान सिंगला, बजरंग सिंगला, जतिन जिन्दल इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
इस समारोह में उपस्थित पदाधिकारियों ने शपथ ली कि हम जीन्द के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे। हर प्रकार से संस्था का सहयोग करेंगे। संस्था द्वारा जो भी दायित्व उन्हें दिया जाएगा उनका वे पूर्ण श्रद्वा से निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर अपने संबोधन में संस्था के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने कहा कि जीन्द विकास संगठन शहर के विकास की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन को बने अभी कुछ समय ही हुआ है उसके बावजूद अभी तक यह संगठन दर्जनों समस्याएं उठा चुका है और उनमें से अभी तक अनेकों समस्याओं का समाधान भी करवा चुका है। गोयल ने कहा कि जीन्द विकास संगठन ने तहसील में बंद रजिस्ट्रियों के मुददे को उठाया। दर्जनों गांवो के सैकड़ों लोग इससे प्रभावित थे। इस बारे कईं बार प्रशासन के आलाधिकारियों से मिला गया। डिप्टी चीफ मिनिस्टर दुष्यंत चौटाला तक आवाज पहुंचाई गई। जीन्द विकास संगठन का ही प्रयास था कि इस समस्या का समाधान हुआ। जीन्द में परिवार पहचान पत्र बनवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मिडल नेम वाले प्रार्थियों के पहचान पत्र नहीं बन पा रहे थे। संगठन ने इस मुददे को उठाया और इस समस्या का समाधान करवाया। संगठन के प्रयास से ही मिडल नेम वाले प्रार्थियों के पहचान पत्र बनने शुरू हुए।
तीन साल से बदहाल रोहतक रोड का मुददा भी जीन्द विकास संगठन ने जोरशोर से उठाया। कुंभकर्णी नींद सो रहे प्रशासन को जगाने के लिए एक जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रशासन हरकत में आया और रोहतक रोड़ पर निर्माण कार्य शुरू किया गया। जीन्द विकास संगठन के प्रयासों से ही यह संभव हो पाया। भिवानी रोड़ पर बदहाल सीवरेज व्यवस्था के मुददे पर जीन्द विकास संगठन के पदाधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को खरी खोटी सुनाने का काम किया। हांसी रोड़ पर सर्विस लेन न बनाने के मुददे पर भी अधिकारियों को मौके पर बुलाकर खिंचाई करने का काम किया गया। उन्हें कहा गया या तो दलदल मे ंचलकर दिखाएं या फिर सर्विस लेन का काम शुरू करें। उसी दिन मौके पर ही अधिकारियों ने काम शुरू किया। बालाजी मंदिर के पास सप्लाई हो रहे गंदे पानी के मुददे को भी जीन्द विकास संगठन ने उठाया। अधिकारियों ने मौके पर जाकर पानी के सैंपल लिए। सरकार द्वारा 2006 से चली आ रही दुुर्घटना बीमा योजना बंद कर देने के मुददे को भी जीन्द विकास संगठन ने उठाया और सरकार से मांग की कि इस योजना को गरीबों के हित में दोबारा शुरू किया जाए।
सफाई के मुददे पर जीन्द विकास संगठन ने नगर परिषद को कईं सुझाव दिए। शहर में गंदगी उठवाने के लिए टोल फ्री नम्बर शुरू होना चाहिए। शहर में कितने कर्मचारी किस वार्ड में काम करते हैं उनकी सूची मोबाईल नम्बरों के साथ जारी की जानी चाहिए। शहर में जगह जगह पर कुरूक्षेत्र की तर्ज पर शौचालय बनाए जाने चाहिए। शहर के मिनी बाई पास पर जब एक दिन के बाद ही सड़क धस गई तो सबसे पहले आवाज जीन्द विकास संगठन ने उठाई। बाल भवन रोड़ पर सड़क के बीचोबीच लगे ट्रांसफार्मर के मुददे को जीन्द विकास संगठन कईं बार उठा चुका है जिस पर कार्रवाई जारी है। गोयल का कहना है कि ऐसे बहुत से मुददे हैं जिनको लेकर अभी लडाई लड़नी बाकी है। शहर में समस्याओं का भंडार है। जीन्द विकास संगठन शहर के लोगों के सहयोग से विकास की लड़ाई लड़ता रहेगा।

No comments yet...

Leave your comment

38468

Character Limit 400