Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

29 Nov
In: India
Views: 0
29 Nov 2022

हरियाणा के पूर्व मंत्री मांगेराम गुप्ता की धर्मपत्नी सावित्री देवी का निधन

हरियाणा के पूर्व मंत्री मांगेराम गुप्ता की धर्मपत्नी सावित्री देवी का निधन

जीन्द : हरियाणा के पूर्व मंत्री मांगेराम गुप्ता की धर्मपत्नी सावित्री देवी का निधन हो गया है। वे करीबन 82 वर्ष की थी। हांसी रोड स्थित बनखंड महादेव मोक्ष धाम में आज दोपहर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर शहर के सैकड़ों लोगों ने उन्हे अंतिम विदाई दी। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे। वे अपने पीछे तीन बेटे, दो बेटियां, पोते-पोतियां और भरा पूरा परिवार छोड़ गई है।
उनके दो बेटे राधे श्याम गुप्ता और सुरेश गुप्ता पंचकूला मे रहते है उनका एक बेटा महावीर गुप्ता है जो गांधी नगर में रहते है और जिन्होंने 2019 में जीन्द से जेजेपी से विधान सभा का चुनाव लड़ा। उनके पति मांगे राम गुप्ता जीन्द से 4 बार विधायक रहे। तीन बार प्रदेश में मंत्री रहे। मांगेराम गुप्ता प्रदेश के वित्त मंत्री, शिक्षा एवं परिवहन मंत्री के साथ साथ स्थानीय निकाय मंत्री भी रहे। सावित्री देवी हमेशा मांगेराम गुप्ता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चली।
अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने सावित्री देवी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि सावित्री देवी धार्मिक विचारों वाली महिला थी। धर्म के कार्यों में बढ चढ कर भाग लेती थी। उनके निधन से समाज को गहरी क्षति हुई। गोयल का कहना है कि भगवान दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे व उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

No comments yet...

Leave your comment

57176

Character Limit 400