Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

26 Feb
In: India
Views: 0
26 Feb 2023

परिचय सम्मेलन 19 मार्च को जैन स्कूल में

परिचय सम्मेलन 19 मार्च को जैन स्कूल में : रमेश जिंदल

करनाल : अग्रवाल युवा संगठन की एक बैठक प्रधान रमेश जिंदल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 19 मार्च को करनाल में होने वाले 23वें विवाह योग्य अग्रवाल परिचय सम्मेलन को लेकर विचार विमर्श किया गया।
इस अवसर पर रमेश जिंदल ने कहा कि अग्रवाल युवा संगठन द्वारा आगामी 19 मार्च को जैन सीनियर सैकेण्डरी स्कूल रेलवे रोड़ करनाल में वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस परिचय सम्मेलन में पूरे हरियाणा से सैकड़ों की तादाद में विवाह योग्य प्रत्याशी भाग लेंगे और अपने जीवन साथी का चयन करेंगे। इसके अलावा अन्य राज्यों से भी काफी संख्या में विवाह योग्य प्रत्याशी भाग लेगें। जिंदल ने कहा कि अपनी विवाह योग्य संतानों के लिए उचित जीवन साथी का चयन करने का यह सुनहरा अवसर है इसलिए इस सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में विवाह योग्य प्रत्याशियों को बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए।
इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने कहा कि परिचय सम्मेलन आज के समय की जरूरत बन कर रह गया है। इस प्रकार के परिचय सम्मेलन से जहां मनपसंद रिश्ता मिलने में आसानी हो जाती है वहीं दहेज प्रथा जैसी बीमारी को रोकने में भी ये परिचय सम्मेलन सहायक होते है। इसके अलावा जिन घरों में शादी के कुछ साल बाद पति या पत्नी की आकस्मिक मौत हो जाती है या फिर अवांछित कारणों से तलाक की घटना घट जाती है ऐसे में दोबारा विवाह का स्थायी समाधान भी परिचय सम्मेलन ही है। इन सभी आवश्यकताओं के मद्देनजर करनाल में यह विशाल परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। गोयल ने कहा कि परिचय सम्मेलनों से समाज में एकता और भाईचारा तो स्थापित होता ही है वहीं दो परिवारों का प्रत्यक्ष मिलन भी होता है। उन्होंने कहा कि परिचय सम्मेलनों के माध्यम से प्रत्याशी खुलकर एक दूसरे से मिलते हैं और एक दूसरे की भावनाओं को समझने का प्रयास करते हैं।

No comments yet...

Leave your comment

45120

Character Limit 400