Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

01 Feb.
In: India
Views: 0
01 Feb. 2023

राजकुमार गोयल ने फहराया तिरंगा

राजकुमार गोयल ने फहराया तिरंगा
वर्कर यूनियन जीन्द द्वारा धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस  

जींद : वर्कर यूनियन जीन्द द्वारा आज बैंक रोड पर गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह में अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी डा. राजकुमार गोयल मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। राजकुमार गोयल द्वारा इस मौके पर ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर साड़ी एसोसिएशन के प्रधान सावर गर्ग, सोनू जैन, मोहित गोयल, विनोद यादव, सुनील गोयल, अशोक गोयल, पवन गर्ग, रजत सिंगला, कृष्ण गर्ग इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर राजकुमार गोयल ने शहरवासियों को गणतंत्र दिवस समारोह की बधाई देते हुए कहा कि आज के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। इस संविधान के कारण ही हमें न्याय, स्वतंत्रता और समानता का अधिकार मिला। गोयल ने कहा कि आज हम आजादी की जिस खुली हवा में सांस ले रहे हैं उसके पीछे देश भक्तों के त्याग और बलिदान की लम्बी गौरवगाथा जुडी हुई है। गोयल ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। जब देश को 26 जनवरी 1950 को डॉ बी.आर अम्बेडकर की बदौलत संविधान मिला उसके बाद भारत एक लोकतांत्रिक और गणतंत्र देश घोषित हुआ। उसके बाद से हर साल यह दिन त्यौहार के तौर पर मनाया जाता है।
गोयल ने कहा कि हमें आजादी दिलाने के लिए न जाने कितने देश भक्त फांसी के फंदों को चूम गए। न जाने कितने देश भक्तों ने अपने शरीर पर लाठियां खाई और यातनाएं सही। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेता जी सुभाष चंद्र बोस, राजगुरु, सुखदेव, भगत सिंह, झांसी की रानी, लाला लाजपत राय जैसे देशभक्तों को आज हम इस त्यौहार को नमन करते हंै। गोयल ने कहा कि हमें गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस जैसे त्यौहारों को धूमधाम से मनाना चाहिए। ऐसे त्योहारों को मनाने से जहां शहीदों की आत्मा को शांति मिलती है वही युवा पीढ़ी को अपने देश के इतिहास के बारे में पता चलता है और उनके अंदर देश भक्ति के जज्बात पैदा होते हंै।

No comments yet...

Leave your comment

54409

Character Limit 400