Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

01 Nov
In: India
Views: 0
01 Nov 2020

राजकुमार गोयल अग्रोहा धाम के प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त

राजकुमार गोयल अग्रोहा धाम के प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त
विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने जताई खुशी

जीन्द, 25 Oct 2020: विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े प्रमुख समाजसेवी राजकुमार गोयल को अग्रोहा धाम का प्रदेश प्रवक्ता निुयक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति जी मीडिया के चेयरमैन, राज्य सभा सांसद, अग्रोहा धाम के मुख्य संरक्षक डा. सुभाष चन्द्रा व अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने की है।
समाज को मजबूत बनाने के लिए अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग देश प्रदेश में वैश्य समाज की इकाईयों का विस्तार कर रहे हैं ताकि संगठन को और ज्यादा मजबूत बनाया जा सके और ज्यादा से ज्यादा समाज के लोगों के लिए काम किया जा सके। गोयल की इस नियुक्ति पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने खुशी जताई है।
गोयल जो पिछले कईं सालों से समाज सेवा से जुड़े हैं का कहना है कि उन्हें जो यह जिम्मेवारी सौंपी गई हैं उसे वे बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे। गोयल का कहना है कि समाज में विभिन्न तरह की बुराईयां पनप रही है। उन सब को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

No comments yet...

Leave your comment

46151

Character Limit 400