Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

04 Sep
In: India
Views: 0
04 Sep 2022

जानी मानी टिक टाक स्टार सोनाली फोगाट का निधन

जानी मानी टिक टाक स्टार सोनाली फोगाट का निधन
2 साल पहले राजकुमार गोयल व उनकी टीम द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय निर्भया अवार्ड समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर जींद आई थी सोनाली फोगाट
राजकुमार गोयल व अन्य प्रतिनिधियों ने जताया गहरा शोक
गोयल का कहना है कि सोनाली फोगाट थी एक दबंग महिला
उनके निधन से प्रदेश ने एक जाने माने कलाकार को खो दिया है

जीन्द : जानी मानी टिक टाक स्टार सोनाली फोगाट का कल देर रात गोवा में आकस्मिक निधन हो गया। वे करीबन 42 वर्ष की थीं। उनके निधन पर जींद विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल, महात्मा गांधी संस्थान के अध्यक्ष राजकुमार भोला, शाइनिंग स्टार फाउंडेशन के अध्यक्ष मंजीत भोंसला, साड़ी एसोसिएशन के प्रधान सावर गर्ग इत्यादि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
2 फरवरी 2020 को अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा व अन्य कई संस्थाओं ने मिलकर शाइनिंग स्टार स्कूल भिवानी रोड पर राज्यस्तरीय निर्भया अवार्ड समारोह का आयोजन किया था जिसमें पूरे प्रदेश से दर्जनों प्रतिभाओं को निर्भया अवार्ड से सम्मानित किया गया था। सोनाली फोगाट ने इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर शिरकत की थी। वे कई घंटो तक इस समारोह में उपस्थित रही थी और उन्होने इस समारोह की काफी प्रशंसा भी की थी।
उस कार्यक्रम के आयोजक रहे राजकुमार गोयल का कहना है कि सोनाली फोगाट को जींद मे निर्भया अवार्ड समारोह मे मुख्य अतिथि के तोर पर बुलाया गया था। सोनाली फोगाट एक दबंग महिला थी। महिला सशक्तिकरण को लेकर उनमे बड़ी तडफ रहती थी। उनके निधन से प्रदेश ने एक जाने माने कलाकार को खो दिया है। उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी।
मिली जानकारी के अनुसार सोनाली फोगाट गोवा गयी हुई थी वही उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। सोनाली फोगाट टिक टाक स्टार और बिग बास 14 की कंटेस्टेंट बनने के बाद और भी ज्यादा पापुलर हुई थीं। अपने बयानों को लेकर भी वे कई बार सुर्खियों में भी रही। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में सोनाली फोगाट ने आदमपुर से कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ विधानसभा चुनाव भी लड़ा था।

No comments yet...

Leave your comment

89310

Character Limit 400