Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

08 May
In: India
Views: 0
08 May 2022

विकास राणा को जीन्द विकास संगठन करेगा जीन्द गौरव सम्मान से सम्मानित

विकास राणा को जीन्द विकास संगठन करेगा जीन्द गौरव सम्मान से सम्मानित
राणा ने नेशनल विंटर बैथलान गेम में ब्रॉन्ज जीतकर देश का नाम किया है रोशन

जीन्द : जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में चल रहे नेशनल विंटर बैथलान गेम 2022 में ब्रॉन्ज जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली विकास राणा को जीन्द विकास संगठन ने जीन्द गौरव सम्मान से सम्मानित करने का फैसला लिया है। 28 मार्च को विकास राणा जीन्द पहुंचेगी। आने के बाद जीन्द विकास संगठन द्वारा विकास राणा को सम्मानित किया जाऐगा।
जीन्द विकास संगठन की एक बैठक प्रधान डा. राजकुमार गोयल की अध्यक्षत में सम्पन्न हुई। बैठक में राजकुमार भोला, मुकेश शर्मा, मंजीत भोंसला, सावर गर्ग, संजय चुघ, मनीष गर्ग, सुरेश चौहान, सज्जन सैनी इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर संगठन के प्रधान राजकुमार गोयल ने कहा कि गुलमर्ग में चल रहे नेशनल विंटर बैथलॉन गेम 2022 में ब्रॉन्ज जीतकर विकास राणा ने जीन्द का नाम पूरे देश में रोशन किया है। हमें उन पर नाज है। उनकी इस उपलब्धि पर जीन्द विकास संगठन उन्हें जीन्द गौरव सम्मान से सम्मानित करेगा।
हम आपको बता दें जीन्द विकास संगठन समय समय पर ऐसी प्रतिभाओं को सम्मानित करता आ रहा है जिन्होंने शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक और खेलों इत्यादि किसी भी क्षेत्र में जीन्द का नाम रोशन किया है। इसी कड़ी में खेलों के क्षेत्र जीन्द का नाम पूरे देश में रोशन करने वाली विकास राणा को सम्मानित किया जाऐगा। इस उपलब्धि के साथ साथ विकास राणा दक्षिण अफ्रीका के किलमंजारो और रूस के माउंट एलबुस के बाद विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को भी फतह कर तिरंगा लहरा चुकी हैं। लोग उन्हें हरियाणा की बेटी कहकर पुकारते हैं।

No comments yet...

Leave your comment

99772

Character Limit 400