Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

28 Mar
In: India
Views: 0
28 Mar 2021

विवाह योग्य संतानों के लिए परिचय सम्मेलन एक सशक्त मंच : राजकुमार गोयल

विवाह योग्य संतानों के लिए परिचय सम्मेलन एक सशक्त मंच : राजकुमार गोयल

जीन्द, 23 March 2021 : विवाह योग्य संतानों के लिए परिचय सम्मेलन एक सशक्त मंच है यह वक्तव्य अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रधान राजकुमार गोयल ने दिया। राजकुमार गोयल बैंक रोड़ पर सावर गर्ग के प्रतिष्ठान पर अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर रामधन जैन, पवन बंसल, मनोज गुप्ता, राजेश गोयल, बजरंग लाल, सुभाष गर्ग, गौरव जैन, जयभगवान सिंगला, सुशील सिंगला, मनीष गर्गं, पवन सिंगला, सोनू जैन इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। बैठक में आगामी 11 अप्रैल को करनाल में होने वाले विवाह योग्य अग्रवाल परिचय सम्मेलन को लेकर विचार विमर्श किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए राजकुमार गोयल ने कहा कि आगामी 11 अप्रैल को अग्रवाल युवा संगठन द्वारा रामलीला भवन करनाल में 21वां वैवाहिक अग्रवाल परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले 20 कामयाब परिचय सम्मेलनों का आयोजन हो चुका है। गोयल ने कहा कि इस परिचय सम्मेलन को लेकर विवाह योग्य प्रत्याशियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस सम्मेलन में पूरे हरियाणा से सैकड़ो की तादाद में विवाह योग्य प्रत्याशी भाग लेंगे और अपने जीवन साथी का चयन करेंगे। इसके अलावा अन्य राज्यों से भी काफी संख्या में विवाह योग्य प्रत्याशी भाग लेंगे।
उन्होंने कहा कि अपनी विवाह योग्य संतानों के लिए उचित जीवन साथी का चयन करने का यह सुनहरा अवसर है इसलिए इस सम्मेलन में विवाह योग्य प्रत्याशियों को बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर रामधन जैन और सावर गर्ग ने कहा कि परिचय सम्मेलनों से समाज में एकता और भाईचारा बढ़ता है वही साथ ही दो परिवारों का प्रत्यक्ष मिलन भी होता है। गोयल ने कहा कि परिचय सम्मेलनों के माध्यम से प्रत्याशी खुलकर एक दूसरे से मिलते हैं और एक दूसरे की भावनाओं को समझने का प्रयास करते हैं। उन्होने कहा की जो भी प्रत्याशी पंजीकरण करवाना चाहें वे रोहतक रोड़ स्थित मुख्यालय गोयल फर्नीचर से पंजीकरण फार्म प्राप्त कर सकते हैं। बैठक उपरांत आस पास के क्षेत्र में जाकर परिचय सम्मेलन को लेकर प्रचार भी किया गया।

No comments yet...

Leave your comment

67539

Character Limit 400