Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

24 Apr.
In: India
Views: 0
24 Apr. 2020

कोरोना जैसी महामारी में जरूरतमन्दों की सेवा करना पूजा और भक्ति करने से भी बढ़कर : राजकुमार गोयल

कोरोना जैसी महामारी में जरूरतमन्दों की सेवा करना पूजा और भक्ति करने से भी बढ़कर : राजकुमार गोयल

जींद, 22 April 2020 : कोरोना जैसी महामारी में जरूरतमन्दों की सेवा करना पूजा और भक्ति करने से भी बढ़कर है। यह वक्तव्य अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष डॉ राजकुमार गोयल ने दिया। राजकुमार गोयल आज यहां भिवानी रोड स्थित शेलटर होम में प्रवासियों को खाद्य सामग्री बांट रहे थे। इस अवसर पर प्रधान राजकुमार गोयल, सावर गर्ग, राम धन जैन, पवन बंसल, भारत सिंगला, सुशील सिंगला, सोनू जैन, गौरव जैन, बजरंग गर्ग, अनिल गर्ग इत्यादि प्रमुख तौर पर उपस्थित थे।
इस अवसर पर गोयल ने कहा की आज पुरे देश में कोरोना महामारी अपने पांव पसारे हुए है। पूरा देश लोकडाउन है। प्रवासी शेलटर होमो में रुकने पर मजबूर हैं। मजदूरी करके दो वक्त की रोटी का जुगाड़ बनाने वाले गरीब लोग परेशान हैं। ऐसे में जरूरतमंदों की सेवा करना हमारा पहला कर्तव्य है। कोई भी व्यक्ति भूखा न सोये इसके लिए सभी को अपनी अपनी आहुति जरूर डालनी चाहिए। हम सबको जरूरतमन्दों की ज्यादा से ज्यादा सेवा करना चाहिए।
अग्रवाल समाज जींद द्वारा आज भी शेलटर होम व् रैन बसेरा में रह रहे प्रवासियों को खाद्य सामग्री वितरित की गयी। संस्था के सदस्यों ने पहले भिवानी रोड स्थित जयंती देवी विद्या मंदिर स्कुल में यूपी, बिहार व् अन्य राज्यों से आये प्रवासियों को खाद्य सामग्री वितरित की। उसके बाद संस्था के सदस्यों ने सिटी पुलिस स्टेशन के पास स्थित रैन बसेरा में यह प्रसाद बांटा। संस्था लोकडाउन के दौरान से लगातार अपनी सेवाएं दे रही है।

No comments yet...

Leave your comment

53017

Character Limit 400