Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

24 Apr
In: India
Views: 0
24 Apr 2020

अग्रवाल समाज द्वारा आज भी प्रवासियों को बांटी गयी खाद्य सामग्री

अग्रवाल समाज द्वारा आज भी प्रवासियों को बांटी गयी खाद्य सामग्री
जींद : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज जींद द्वारा द्वारा शेलटर होम व् रैन बसेरा में रह रहे प्रवासियों को आज भी खाद्य सामग्री वितरित की गयी। इस अवसर पर प्रधान राजकुमार गोयल, वरिष्ठ उपप्रधान सावर गर्ग, महासचिव राम धन जैन भारत सिंगला, सुशील सिंगला, पवन बंसल, सोनू जैन, गौरव जैन, बजरंग गर्ग इत्यादि प्रमुख तौर पर उपस्थित थे। संस्था के सदस्यों ने पहले भिवानी रोड स्थित जयंती देवी विद्या मंदिर स्कुल में यूपी, बिहार व् अन्य राज्यों से आये प्रवासियों को खाद्य सामग्री वितरित की। उसके बाद संस्था के सदस्यों ने सिटी पुलिस स्टेशन के पास स्थित रैन बसेरा में यह प्रसाद बांटा। संस्था लोकडाउन के दौरान से लगातार अपनी सेवाएं दे रही है।

No comments yet...

Leave your comment

17116

Character Limit 400