Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

20 Dec.
In: India
Views: 0
20 Dec. 2020

जीन्द विकास संगठन का प्रयास रंग लाया, अब होने लगी है रजिस्ट्रियां

जीन्द विकास संगठन का प्रयास रंग लाया, अब होने लगी है रजिस्ट्रियां
एक महीने से दर्जनभर से ज्यादा गांवो की नहीं हो रही थी रजिस्ट्रियां
साफटवेयर बना हुआ था जमीनों की रजिस्ट्री में बाधा
प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ-साथ डिप्टी चीफ मिनिस्टर के समक्ष भी रखी गई थी यह समस्या

जीन्द, 19 Dec 2020 : जीन्द विकास संगठन का प्रयास रंग लाया है और अब रजिस्ट्रियां होने लगी है। पिछले करीबन एक महीने से दर्जनभर से ज्यादा गांवो की रजिस्ट्रियां नहीं हो रही थी। साफटवेयर जमीनों की रजिस्ट्री में बाधा बना हुआ था जिसके चलते हजारों लोग प्रभावित थे।
जीन्द विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल का कहना है कि जीन्द जिले के गांव गोविन्दपुरा, घिमाना, रामगढ़, जलालपुर, ईक्कस, जुलानी, झांझ खुर्द, कैरखेड़ी, अहिरका, अमरेहड़ी, हैबतपुर, बराह खुर्द, निर्जन, लखमीरवाला, पड़ाना, असरफगढ़, किशनपुरा, बिशनपुरा, बिरौली, अनूपगढ़, पिण्डारा इत्यादि गांवों में रजिस्ट्रियां करवाने के लिए टोकन जारी करते समय कम्प्यूटर द्वारा प्रोपर्टी आईडी मांगी जा रही थी जबकि कृषि भूमि की कोई प्रोपर्टी आईडी नहीं होती। जब भी इन गांवों के लोग रजिस्ट्रियां करवाने के लिए तहसील पहुंचते थे तो वहां से लोग इस समस्या के चलते बैरंग लौटने पर मजबूर थे। पिछले करीबन 1 महीने से ज्यादा समय से यह समस्या बनी हुई थी।
यह समस्या जीन्द विकास संगठन के नोटिस में आई। जीन्द विकास संगठन ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया। इस समस्या को दूर करने के लिए कईं बार प्रशासन के आला अधिकारियों से मिला गया। आला अधिकारियों ने बताया कि यह समस्या चण्डीगढ़ स्तर पर दूर होगी इसलिए हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबन्धन विभाग के वित्तायुक्त को इस समस्या बारे पत्र लिखा गया है। जीन्द विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने प्रदेश के डिप्टी चीफ मिनिस्टर दुष्यंत चैटाला से भी मांग की कि इस समस्या का जल्द हल निकाला जाए। उन्हें ट्वीट भी किया गया। यहां तक की जीन्द प्रशासन ने भी वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से भी दुष्यंत चैटाला के समक्ष यह समस्या रखी। जीन्द विकास संगठन ने इस समस्या बारे सरकार को भी पत्र लिखा। मुख्यमन्त्री तक को भी ट्वीट किया गया। आखिरकार सुनवाई हुई और अब साफटवेयर ने आईडी मांगनी बन्द कर दी है।

बाक्स : दुष्यंत चैटाला का जताया आभार
राजकुमार गोयल का कहना है कि जीन्द विकास संगठन का प्रयास रंग लाया है और अब उन्हें खुशी है कि जमीनों की रजिस्ट्रियां होने लगी है। इसके लिए वे जीन्द प्रशासन और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते है। दुष्यंत चैटाला के भी वे विशेष आभारी है। हम आपको बता दें कि पिछले अरसे प्रदेश के कईं जिलों में जमीनों की रजिस्ट्रियांे में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार उजागर हुआ था। उसके बाद सरकार ने भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए नया साफटवेयर विकसित किया था। इसी साफटवेयर में आई कमी के चलते गांवों की एक एकड़ से कम जमीनों की रजिस्ट्रियां नहीं हो रही थी।

No comments yet...

Leave your comment

46630

Character Limit 400