Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

24 Nov
In: India
Views: 0
24 Nov 2020

रोहतक रोड़ सड़क मामले में अधिकारियों की जीन्द विकास संगठन के साथ हुई बैठक

रोहतक रोड़ सड़क मामले में अधिकारियों की जीन्द विकास संगठन के साथ हुई बैठक
अधिकारियों ने दिया आश्वासन जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू होगा

जीन्द, 19 Nov 2020 : रोहतक रोड़ सड़क मामले में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और जीन्द विकास संगठन के पदाधिकारियों की आज पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में बैठक हुई। बैठक में जीन्द के विधायक कृष्ण मिढ्ढा मुख्य तौर पर पहुंचे। बैठक में जीन्द विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
बैठक में रोहतक रोड़ मामले में अधिकारियों ने अपनी अपनी रिपोर्ट रखी। नगर परिष्द के अधिकारियों ने कहा कि उनकी तरफ से काम पूरा हो चुका है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही रोहतक रोड़ पर सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। बैठक में मिनी बाईपास पर धंसी सड़क के बारे में भी अधिकारियों ने जवाबदेही दी और बताया कि धंसी सड़क को ठीक किया जा रहा है।
हम आपको बता दें कि रोहतक रोड़ की बदहाल हालत को लेकर जीन्द विकास संगठन ने फर्नीचर एसोसिएशन के सहयोग से दो सप्ताह पूर्व कुम्भकर्णी नींद सो रहे प्रशासन को जगाने के लिए बैण्ड-बाजों के साथ एक अनोखा प्रदर्शन किया था। साथ ही पूरे रोहतक रोड़ को बन्द भी रखा था। आन्दोलन के मध्यनजर प्रशासन मौके पर पहुंचा था तब जीन्द विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने प्रशासन के समक्ष रोहतक रोड़ पर निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग रखी थी। तब से लगातार कईं बार जीन्द विकास संगठन व अधिकारियों की वार्ता हो चुकी है। इससे पहले हुई बैठक में नगर परिषद ने एनओसी सौंपने का काम किया था। वहीं आज की बैठक में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने सड़क का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू करने का आश्वासन दिया।

बाक्स :
जीन्द विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल का कहना है कि रोहतक रोड़ सड़क मामले में हुए आन्दोलन के बाद प्रशासन पूरी तरह से जाग गया है। गोयल का कहना है कि उनका आन्दोलन रंग लाया है और अब उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही इस रोड़ पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। गोयल का कहना है कि पिछले तीन साल से रोहतक रोड़ के लोग बदहाल हालत पर रो रहे थे और प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा था।

No comments yet...

Leave your comment

90591

Character Limit 400