Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

28 Aug
In: India
Views: 0
28 Aug 2020

अग्रवाल समाज द्वारा स्थापित किया गया है वाटर कूलर

जयन्ती देवी मन्दिर में अग्रवाल समाज द्वारा स्थापित किया गया है वाटर कूलर
अग्रवाल समाज के प्रधान राजकुमार गोयल करेंगे वाटर कूलर का लोकार्पण

जीन्द, 19 Aug 2020 : अखिल भारतीय समाज जिला जीन्द की एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान राजकुमार गोयल ने की। बैठक में सावर गर्ग, रामधन जैन, पवन बन्सल, मनोज गुप्ता, सुभाष गर्ग, राजेश गोयल, मनीष गर्ग, जयभगवान सिंगला, बजरंग सिंगला, गौरव जैन, तरसेम गोयल, सुशील सिंगला, भारत भूषण सिंगला इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। बैठक में जयन्ती देवी मन्दिर में लोकार्पण किए जाने वाले वाटर कूलर की तैयारियों बारे विचार विमर्श किया गया।
अग्रवाल समाज के सावर गर्ग व रामधन जैन ने बताया कि जयन्ती देवी मन्दिर में अखिल भारतीय अग्रवाल समाज जिला जीन्द द्वारा वाटर कूलर स्थापित किया गया है। इस वाटर कूलर का लोकार्पण 23 अगस्त को अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रमुख समाज सेवी राजकुमार गोयल द्वारा किया जाएगा। इन्होंने कहा की जयन्ती देवी मन्दिर महाभारत काल से जुड़ा एक ऐतिहासिक मन्दिर है। इसी जयन्ती देवी मन्दिर के नाम पर जीन्द का नाम रखा गया है। इस ऐतिहासिक मन्दिर के अन्दर फिलहाल कोई वाटर कूलर नहीं लगा हुआ था जिस वजह से गर्मी के मौसम में श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
यह समस्या अग्रवाल समाज के प्रधान राजकुमार गोयल के ध्यानार्थ लाई गई तो उन्होंने मन्दिर में वाटर कूलर लगवाने का फैंसला लिया। प्रमुख समाज सेवी सुभाष डाहौला (चण्डीगढ़ निवासी) के सहयोग से अच्छी क्वालिटी का एक वाटर कूलर यहां स्थापित किया गया। जिसका लोकार्पण अग्रवाल समाज के प्रधान राजकुमार गोयल द्वारा 23 अगस्त को किया जाएगा।

No comments yet...

Leave your comment

91768

Character Limit 400