Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

20 Nov
In: India
Views: 0
20 Nov 2022

रोहतक रोड पर कैपरी फाइनेंस बैंक का हुआ शुभारम्भ

रोहतक रोड पर कैपरी फाइनेंस बैंक का हुआ शुभारम्भ
प्रमुख समाजसेवी राजकुमार गोयल ने किया उद्घाटन

जीन्द : कैपरी फाइनेंस बैंक की रोहतक रोड ब्रांच का आज से शुभारम्भ हो गया है। आज इस ब्रांच का उदघाटन प्रमुख समाजसेवी एवं अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष डा. राजकुमार गोयल द्वारा रिबन काटकर किया गया। इस अवसर पर रीजनल मैनेजर मंजू बाला, एरिया मैनेजर राजीव आर्या, ब्रांच ऑपरेशन मैनेजर अनिता रेढू, सेल्स मैनेजर सतीश कुमार, मनजीत भौसला, रजत सिंगला इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। यह बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने खुला है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजकुमार गोयल ने कहा कि उन्हें बड़ी खुशी है कि आज से जीन्द में कैपरी बैंक खुल गया है। इस बैक के माध्यम से जरूरतमंद उपभोक्ता गोल्ड के बदले लोन ले सकेंगे। इस अवसर पर रीजनल मैनेजर मंजू बाला ने कहा कि बताया कि लोगों को गोल्ड लोन लेने की जरूरत पड़ती रहती है इसके लिए उन्हे अब कहीं और जाने की जरूरत नहीं है यहां उपभोक्ताओं को सस्ती ब्याज दरों पर गोल्ड के बदले लोन उपलब्ध करवाया जाएगा।

No comments yet...

Leave your comment

59899

Character Limit 400