Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

18 Apr.
In: India
Views: 0
18 Apr. 2021

हमलावरों की गिरफतारी के साथ साथ रखी 6 अन्य मांगे भी

हमलावरों की गिरफतारी के साथ साथ रखी 6 अन्य मांगे भी
पुलिस मास्क व टैफिक चालानों से जितना भी रिवेन्यु प्राप्त करती है
उसका आधा हिस्सा शहर की सुरक्षा में लगाया जाए।
चालान काटने पर अंकुश लगाया जाए।
शहर मे पुलिस गश्त बढाई जाए।
जीन्द, 17 April 2021 : इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार गोयल ने व्यापारी योगेन्द्र जैन के हमलावरों को एक सप्ताह के अन्दर गिरफतार करने की मांग के इलावा 6 अन्य मांगे भी डीआईजी ओपी नरवाल के समक्ष रखी। एक मांग यह थी कि पुलिस का ध्यान चालान काटने में ज्यादा है। बस स्टेंड और देवीलाल चौक पर तो पुलिस लगभग सारा दिन चालान काटती है। सारा दिन चालान काटने पर अंकुश लगाया जाए। एक मांग यह थी कि रानी तालाब जैसे प्रमुख चौराहों पर पुलिस तैनात की जाएं जो पूरा दिन डयूटी दे। गोयल का कहना है कि यदि रानी तालाब पर पुलिस का पहरा होता तो कल के हादसे पर शायद रोक लग सकती थी। इसके साथ साथ शहर के प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस गश्त बढाई जाए। रात को कही भी पुलिस का पहरा नजर नहीं आता। जिसके चलते शहरवासी रात के अन्धेरे मंे शादी जैसे कार्यक्रमों से आने जाने में असुरक्षा महसूस करते हैं इसलिए रात्रि गश्त बढाई जाए। इसके साथ साथ एक और मांग की गई वह यह थी कि पुलिस मास्क व ट्रैफिक के चालनों से जितना भी रिवेन्यु प्राप्त करती है उसका आधा हिस्सा शहर में सुरक्षा के लिए लगाया जाए। शहर के प्रमुख मार्गो और बजारों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं।

No comments yet...

Leave your comment

96859

Character Limit 400