Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

18 Jan
In: India
Views: 0
18 Jan 2021

जीन्द विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने की पदाधिकारियों की घोषणा

जीन्द विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने की पदाधिकारियों की घोषणा
दो दर्जन से ज्यादा संस्थाओं के प्रतिनिधियों को दिया गया स्थान

जीन्द, 17 Jan 2021: जीन्द विकास संगठन के अध्यक्ष डा. राजकुमार गोयल ने वर्ष 2021-22 के लिए संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। दो दर्जन से ज्यादा संस्थाओं के पदाधिकारियों को संगठन में स्थान दिया गया है।
गोयल ने बताया कि भारत विकास परिषद् जीन्द के संरक्षक एवं प्रयास संस्था के चेयरमैन मुकेश शर्मा को संरक्षक, अखिल भारतीय वैष्णव बैरागी परिषद् के प्रधान राजकुमार भोला को महासचिव, बाल धमार्थ अस्पताल जीन्द के प्रधान ईश्वर गोयल व संकल्प एक परिवर्तन संस्था के प्रधान बीएस गर्ग को सलाहकार, एडवोकेट दर्शन ढाण्डा व एडवोकेट सुरेश गोयल को कानूनी सलाहकार, रोटरी मिड टाऊन जीन्द के प्रधान व जैन धमार्थ अस्पताल के प्रमुख आर्थो चिकित्सक डा. बनीश गर्ग को चिकित्सा प्रमुख, प्रमुख शिक्षाविद व यूनिवर्सल सोशल आर्गेनाईजेशन के प्रधान रामधन जैन को व्यवस्था प्रमुख नियुक्त किया गया है।
गोयल ने बताया कि शाईनिंग स्टार फाऊण्डेशन के अध्यक्ष मनजीत भौंसला व साड़ी एसोसिएशन जीन्द के प्रधान सावर गर्ग को वरिष्ठ उप प्रधान, युवा कल्याण सभा के प्रधान सज्जन सैनी व अग्रोहा धाम जीन्द के प्रधान व उत्सव होटल के अशोक गोयल को उप प्रधान नियुक्त किया गया है। मेन बाजार एसोसिएशन के पवन बन्सल को कोषाध्यक्ष, संस्कार भारती जीन्द के कोषाध्यक्ष राजेश भारद्वाज व युवा मित्र मण्डल जीन्द के प्रधान पवन सिंगला को सचिव, इन्टरनेशन वेलफेयर सोसाईटी के उप प्रधान संजय चुघ व अनाज मण्डी एसोसिएशन के मनोज कहानोरिया को प्रचार सचिव नियुक्त किया गया है। पूर्व जिला लोक सम्पर्क अधिकारी व संत कबीर महासभा के पीआरओ सूबे सिंह को पीआरओ नियुक्त किया गया है। करियाणा एसोसिएशन जीन्द के प्रधान मनीष नगूरां व पालिका बाजार से रजत सिंगला को आईटी प्रमुख की जिम्मेवारी दी गई है।
गोयल ने बताया कि लोक सेवा परिषद् के पूर्व संयोजक विनोद शर्मा व दिगम्बर जैन महासमिति जीन्द के प्रधान गौरव जैन को संगठन सचिव नियुक्त किया गया है। जांगड़ा समाज से मनोज जांगड़ा व फार्मेसिस्ट एसोसिएशन से सुशील धनाना को कार्यालय सचिव, मुस्लिम समाज से इमरान खान व फर्नीचर एसोसिएशन से सुन्दरी गर्ग को कार्यालय सह सचिव नियुक्त किया गया है। व्यवस्था सह प्रमुख की जिम्मेवारी कपड़ा एसोसिएशन से सोनू जैन को दी गई है। सैनी समाज से जयभगवान सैनी व हांसी रोड़ एसोसिएशन से सुभाष गर्ग को सह सचिव नियुक्त किया गया है। उप सचिव की जिम्मेवारी सुरेश चौहान, अनिल यादव, राजेश गोयल व गोपाल जिन्दल को दी गई है। संयुक्त सचिव के तौर पर विपुल, गोविन्द गुप्ता, जयभगवान, बजरंग व जतिन जिम्मेवारी सम्भालेंगे।

No comments yet...

Leave your comment

54492

Character Limit 400