Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

18 Apr
In: India
Views: 0
18 Apr 2021

व्यापारी योगेन्द्र जैन पर हुए हमले व लूटपाट की कि कडे शब्दों में निंदा

न्यूज एण्ड फोटो :
जीन्द विकास संगठन ने व्यापारी योगेन्द्र जैन पर हुए हमले व लूटपाट की कि कडे शब्दों में निंदा
डीआईजी से की मांग प्रमुख चौराहों पर पुलिस का पहरा बढ़ाया जाए
प्रमुख मार्गो पर पुलिस गश्त बढाई जाए, रात्रि गश्त भी बढाई जाए।
जीन्द, 16 April 2021 : जीन्द विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने व्यापारी योगेन्द्र जैन पर हुए हमले व लूटपाट की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। गोयल का कहना है कि सरे आम दिन दहाडे़ शहर के सबसे व्यस्त रोड पर हथियारों से लैस बदमाश व्यापारी को घायल कर गए और उससे लूटपाट कर गए और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। आखिर जीन्द पुलिस कर क्या रही है। जीन्द मे इस प्रकार की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। पुलिस का ध्यान शायद चालान काटने पर ज्यादा है। अगर पुलिस चालान काटने पर ध्यान कम करके शहर में गश्त बढ़ा दें तो ऐसों हादसों पर रोक लग सकती है। राजकुमार गोयल ने जीन्द के डीआईजी कम एसएसपी ओपी नरवाल से मांग की है कि योगेन्द्र जैन पर हमला कर लूटपाट करने वाले बदमाशों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। गोयल ने साथ ही मांग की है कि शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस का पहरा बढाया जाए और शहर के प्रमुख मार्गो पर पुलिस की गश्त बढाई जाए साथ ही रात्रि गश्त भी बढाई जाए।

No comments yet...

Leave your comment

59207

Character Limit 400