Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

04 Sep
In: India
Views: 0
04 Sep 2022

राजकुमार गोयल ने लहराया झंडा

राजकुमार गोयल ने लहराया झंडा
जीन्द में समर्पण एक संस्था द्वारा धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

जींद : समर्पण एक संस्था जीन्द द्वारा रानी तालाब पर परशुराम वाटिका में 76 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जीन्द विकास संगठन के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी डा. राजकुमार गोयल मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। समारोह की अध्यक्षता संस्था के प्रधान सुशील गोयल द्वारा की गई।
इस मौके पर मुख्य अतिथि राजकुमार गोयल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रगान हुआ। उपस्थित बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस अवसर पर संस्था के प्रधान सुशील गोयल, सावर गर्ग, सोनू जैन, मोहित जैन, साहिल जिंदल, पंकज गर्ग, करण गर्ग, दीपक जिदंल, अजय गोयल, सुमित जिंदल, गौरव मित्तल, मनीष जिंदल, सुभम गोयल, सुनील गर्ग, राजेश गोयल, बजरंग सिंगला, मनजीत भोसला, राजकुमार भोला, रजत सिंगला, पंकज गोयल, पंकेश गोयल, अमन गोयल, आशिष तायल इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर राजकुमार गोयल ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की बधाई देते हुए कहा कि आज हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ बना रहे हैं यह आजादी हमें यू ही नही मिली बल्कि इसके लिए न जाने कितने देशभक्त फांसी के फंदे पर चढ़ गए। उन देशभक्तों की बदोलत की आज हम खुली हवा में सांस ले रहे है। ऐसे देशभक्तों को हम नमन करते है। उन्होंने कहा कि आओ हम सब आजादी के इस महापर्व पर यह संकल्प ले कि एक दुसरे के सुख दुख में साथ मिलकर चलेगे। देश में भ्रष्टाचार और आतंकवाद को पनपने नहीं देगे। हम सब एकजुट होकर रहेंगे और देश को कभी टूटने नहीं देगे।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सुशील गोयल ने कहा कि उनकी संस्था समय समय पर सामाजिक कार्य करती रहती है। इसी कड़ी में आज का यह 75वां स्वतंत्रता समारोह आयोजित किया गया है। जिसमें प्रमुख समाजसेवी राजकुमार गोयल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की है। उन्होने कहा कि हम सबको आजादी का जश्न धूमधाम से मनाना चाहिए ऐसा करने से न केवल शहीदों की शहादत को नमन होगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों में देशभक्ति के जज्बात भी पैदा होंगे। सुशील गोयल ने बताया कि संस्था अगले महीने रक्तदान शिविर का भी आयोजन करने जा रही है।

No comments yet...

Leave your comment

64706

Character Limit 400