Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

16 Feb
In: India
Views: 0
16 Feb 2023

आंखो के फ्री आप्रेशन कैंप में रजनीश जैन व राजकुमार गोयल होंगे गेस्ट

आंखो के फ्री आप्रेशन कैंप में रजनीश जैन व राजकुमार गोयल होंगे गेस्ट

जीन्द : लायंस क्लब जीन्द सिटी द्वारा आंखों के सफेद मोतिया के फ्री ऑपरेशन कैंप के लिए जांच शिविर का आयोजन 16 फरवरी को सेवा सदन नजदीक हिन्दू कन्या महाविद्यालय पर आयोजित किया जा रहा है। सभी ऑपरेशन बाद में इंदिरा गांधी हाई हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर के अनुभवी डॉक्टरों द्वारा गुड़गांव में किये जाऐंगे।
यह जानकारी देते हुए प्रधान सुनील गर्ग ने बताया कि इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री डा. रजनीश जैन मुख्य अतिथि होंगी जबकि अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी राजकुमार गोयल सम्मानित अतिथि होंगे। चार्टर अध्यक्ष सुरेश जिंदल ने बताया कि लायंस क्लब इससे पहले आंखो के 48 फ्री कैपों का सफल आयोजन कर चुकी है।
उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति आंखों की जांच करवाना चाहे वह सुबह 8 बजे सेवा सदन में जरूर पहुंचे। शिविर की तैयारियों को लेकर वीपी गर्ग, कपिल जैन, प्रवीण अग्रवाल, गौरव बंसल, महेश गुप्ता, तिलक राज, राकेश सिंगला, विजय गर्ग, अशोक सिंगल इत्यादि पदाधिकारी दिन रात एक किए हुए हंै।  

No comments yet...

Leave your comment

70515

Character Limit 400