Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

01 Feb.
In: India
Views: 0
01 Feb. 2023

51 सौभाग्यवती कन्याएं एक साथ बंधी विवाह के पवित्र बंधन में

आज जीन्द में हुआ अनोखा संगम
51 सौभाग्यवती कन्याएं एक साथ बंधी विवाह के पवित्र बंधन में
सभी कन्याओं ने एक ही पंडाल के नीचे एक साथ निभाई जयमाला की रस्म
समारोह में फेरे भी सामूहिक हुए
हजारों लोग इस समारोह के बने साक्षी

जीन्द : आज जीन्द में अनोखा संगम देखने को मिला। आज एक साथ 51 सौभाग्यवती कन्याएं एक साथ विवाह के पवित्र बंधन में बंधी। इन सभी 51 सौभाग्यवती कन्याओं ने एक ही पंडाल के नीचे एक साथ जयमाला की रस्म निभाई। समारोह में फेरे भी सामूहिक हुए। हजारों लोग इस समारोह के साक्षी बने। समारोह में 51 दूल्हे ढोल नगाड़ों और बारातियों के साथ अपनी दुल्हनियां को लेने पहुंचे जहां पहले से ही सजी संवरी 51 दुल्हनें अपने दूल्हे का इंतजार कर रही थी।
इस समारोह में हर वह रस्म निभाई गई जो एक दूल्हा और दुल्हन के बीच निभाई जाती है। यहां पहले बारातियों का स्वागत किया गया। फिर जयमाला की रस्म निभाई गई। नाच गाने हुए। फिर प्रीतिभोज हुआ। अंत में फेरे हुए। फिर बाबुल की दुआएं लेती जा के गाने के साथ विदाई की रस्म की गई। समारोह में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। समारोह का आयोजन युवा मित्र मंडल द्वारा किया गया। इस समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार, डा. कृष्ण मिढ़ा विधायक जींद, अनुराधा सैनी चेयरमैन नगर परिषद जीन्द, पवन गर्ग, विजय गोयल, जिनेंद्र जैन ,सालासर मंदिर के पुजारी राम पुजारी, जैन राकेश मुनि जी, अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष डॉ राजकुमार गोयल अतिथिगण के रूप में उपस्थित हुए और दूल्हा-दुल्हनों को आर्शीवाद दिया। इस अवसर पर केशव माधव की झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही। अमित ढुल के भजनों ने उपस्थित जन का मन मोह लिया। मंच संचालन नरेश भजनी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पवन सिंगला, सुरेन्द्र मितल, जसबीर सैनी, मुकेश गोयल, सोनू जैन, उपेन्द्र गर्ग, घनश्याम, अनिल सोनी, केशव तिवारी, विनोद जिंदल, चेतन अरोड़ा, प्रदीप मितल, मनमोहन, सुभाष सैनी, राहुल सिंगला, कृष्ण मितल, रिसब गुप्ता, यशपाल गाबा, राजेश शर्मा, शशि बतरा, अशोक कुमार, राजेश मितल, सतीश गोयल, अनिल बंसल, चंद्रभान बंसल, मोहन सिंगला, रोहित गर्ग, कृष्ण मितल, सावर गर्ग, रामधन जैन इत्यादि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने कहा कि जरूरतमंद कन्याओं की शादी करवाना सबसे बड़ा पुण्य हैं और आज युवा मित्र मण्डल के पदाधिकारी एक साथ 51 कन्याओं की शादी करवाकर पुण्य के भागी बने हैं। मुख्य अतिथियों ने कहा कि युवा मित्र मंडल ने आज बहुत ही सुन्दर आयोजन किया है। इस आयोजन की जितनी भी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। मुख्य अतिथियों ने कहा कि यह संस्था पहले भी अनेकों बार सामूहिक विवाह के समारोह आयोजित कर चुकी हैं। इस तरह के आयोजन निश्चित तौर पर आज के समय की जरूरत है। ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से जरूरतमंद परिवार भी समाज की मुख्यधारा से जुड़ने लगेंगे।
इस अवसर पर संस्था के प्रधान पवन सिंगला ने कहा कि संस्था के पदाधिकारी काफी दिनों से इस सामूहिक विवाह समारोह को कामयाब बनाने में जुटे हुए थे। उन्होंने बताया  कि आज इस सामूहिक विवाह समारोह में दुल्हन को सोने की बालियां, कोका, पायजेब की जोड़ी, चुटकी की जोड़ी, गले की गंठी, दीवान बैड, गद्दा, संदूक, अलमारी, मेज, कुर्सी, सिलाई मशीन, टीवी, पंखा, गैस चूल्हा, बर्तन सेट, दीवार घड़ी, कंबल, चद्दर, तकिये, अटैची, मैकअप किट, लहंगा, दूल्हे का सफारी सूट, पैंट शर्ट, सूट, साड़ी, पांच किलो मिठाई, कन्यादान के लिए 500 रूपये, मंगल सूत्र इत्यादि जरूरत का वह हर सामान दिया गया जो एक पिता अपनी बेटी की विदाई पर देता है। पवन सिंगला ने कहा कि युवा मित्र मण्डल 2014 से गरीब कन्याओं की सामूहिक शादियां करवाता आ रहा है। अभी तक यह मंडल 265 कन्याओं की शादी करवा चूका है। इसी कड़ी में आज 51 कन्याओं की शादी करवाई गई है।

No comments yet...

Leave your comment

46554

Character Limit 400