Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

23 Oct
In: India
Views: 0
23 Oct 2022

अभिषेक शर्मा व रोहित शर्मा को किया सम्मानित

जीन्द विकास संगठन ने सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ी
अभिषेक शर्मा व रोहित शर्मा को किया सम्मानित

जीन्द : जीन्द पुलिस सुरक्षा में तैनात एएसआई विनोद शर्मा के 20 वर्षीय बेटे अभिषेक शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय योगा प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीत कर जीन्द शहर का नाम रोशन किया है। अभिषेक शर्मा के साथ साथ उसके चचेरे भाई रोहित शर्मा ने भी इसी प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। जीन्द विकास संगठन द्वारा आज जीन्द पहुंचने पर इन दोनों खिलाडियों का अभिनंदन किया गया। साथ ही इन दोनों के कोच अंश चौधरी का भी अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर जीन्द विकास संगठन के अध्यक्ष डा. राजकुमार गोयल, सावर गर्ग, पवन बंसल, मंजीत भोंसला, रामधन जैन, सुभाष गर्ग, सोनू जैन, सुशील सिंगला, गोपाल जिंदल, राजेश गोयल, मनोज गुप्ता, करण गर्ग, विपुल, डीसी बंसल, जोरा सिंह आर्य, योगेन्द्र शास्त्री इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर राजकुमार गोयल ने कहा कि इन दोनों खिलाडियों अभिषेक शर्मा व रोहित शर्मा ने राष्ट्रीय योगा प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीत कर जीन्द शहर का नाम रोशन किया है। जीन्द शहर को इन दोनों खिलाड़ियों पर नाज है। आज इसी खुशी में जीन्द विकास संगठन द्वारा इन दोनों खिलाडियों को विशेष सम्मान से नवाजा गया है।
इस अवसर पर सावर गर्ग, रामधन जैन व पवन बंसल का कहना है कि जीन्द विकास संगठन संस्था समय समय पर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने वाली उत्कृष्ट प्रतिभाओं और खिलाड़ियों को सम्मानित करती रही है। इसी कड़ी में आज इन दोनों खिलाडियों को सम्मानित किया गया है। भविष्य में भी जीन्द से कोई भी खिलाड़ी देश प्रदेश का नाम रोशन करेगा उसे भी संस्था द्वारा इसी प्रकार विशेष सम्मान से नवाजा जाता रहेगा।

No comments yet...

Leave your comment

29197

Character Limit 400