Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

खूंखार कुत्तों के मामले में प्रशासन से मिला जींद विकास संगठन

In: India
Like Up: (0)
Like Down: (0)
Created: 15 Feb. 2023

खूंखार कुत्तों के मामले में प्रशासन से मिला जींद विकास संगठन
साफ कहा कर दो इन कुत्तों का कोई इलाज
कहा कब तक जिंदा गायों को नोंच नोंच कर खाते रहेंगे मांसाहारी कुते
संगठन ने प्रशासन से इस मामले में जल्द से जल्द कोई कार्रवाई करने की कि मांग
सिटी मजिस्ट्रेट ने दिया आश्वासन जल्द से जल्द से इस समस्या का निकाला जाएगा समाधान
 
जीन्द : खूंखार कुत्तों के मामले में जींद विकास संगठन का एक शिष्टमंडल प्रधान राजकुमार गोयल की अध्यक्षता में सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार से मिला। जींद विकास संगठन ने साफ कहा की कर दो इन कुत्तों का कोई इलाज। संगठन ने कहा कब तक मांसाहारी कुते जिंदा गायों को नोंच नोंच कर खाते रहेंगे। संगठन ने सिटी मजिस्ट्रेट से इस मामले में जल्द से जल्द कोई कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर राजकुमार भोला, मनजीत भोंसला, पवन बंसल, मनीष गर्ग इत्यादि प्रमुख तौर पर उपस्थित थे। सिटी मैजिस्ट्रेट ने जींद विकास संगठन को आश्वासन दिया की जल्द से जल्द से इस समस्या का समाधान निकाला जायेगा।
राजकुमार गोयल ने सिटी मजिस्ट्रेट को बताया की शहर के सेक्टर 8 और 9 के डिवाइडर के पास दर्जनों आवारा मांसाहारी कुत्तों का कहर लगातार जारी है। अभी तक ये कुत्ते दर्जनों जिन्दा गायों को अपना शिकार बना चुके हैं। गत रात को भी इन आवारा कुतों ने एक बछड़ी को अपना शिकार बनाया। आवारा कुतों के झुंड ने पहले गाय व उसके छोटे से बछड़े को चारों तरफ से घेर लिया और फिर बछड़े को अपना शिकार बनाने लगे। उसे नीचे गिरा दिया और उसके दोनों कान बूरी तरह से फाड़ डाले। उन्होंने खुद मोके पर पहुँच कर बछड़े की जान बचाई। गोयल ने बताया की मांसाहारी कुते जिंदा बछड़ों व गायों को नोंच नोंच कर खा रहे हैं। न जाने ऐसी कितनी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इतनी घटनाएं घटने के बाद भी प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है। गोयल  ने कहा की क्या प्रशासन इन कुतों का कुछ ईलाज कर पाएगा या फिर निर्दोष बछड़़े व गाएं यूूं ही इन मांसाहारी कुतों का शिकार होते रहेंगे। राजकुमार गोयल ने इस मामले में जीन्द के सीटीएम से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की। गोयल ने मांग की है कि जल्द से जल्द इन कुतों को पकड़ा जाए।
इस अवसर पर राजकुमार भोला, मंजीत भौंसला ने यह भी कहा कि पिछले कईं महीनों से जीन्द विकास संगठन इन खुंखार कुतों के आंतक का मामला उठाता आ रहा है। इस मुद्दे को उठाने के बाद नगर परिषद प्रशासन ने इन आवारा कुतों को पकड़ने की बड़ी बड़ी ढींगे भरी थी लेकिन ये सब ढींगें सिर्फ ब्यानबाजी तक सीमित होकर रह गई। नगर परिषद प्रशासन ने कहा था कि इस मामले को लेकर नगर परिषद द्वारा टीमे गठित की गई हैं जो मौके पर जाकर सुबह से शाम तक निरीक्षण करेगी लेकिन आज तक ऐसी कोई टीम सामने नजर नहीं आई। इस मोके पर पवन बंसल, मनीष गर्ग ने सीटीएम को बताया की नगर परिषद प्रशासन ने कहा था कि यदि मौके पर कुत्तों का झुंड गुजरता मिला तो टीम कुतों को खदेड़ने का काम करेगी लेकिन आज तक ऐसा भी नजर नहीं आया। नगर परिषद ने यह भी कहा था कि पशुपालन विभाग से कुतो की नसबंदी बारे बात की जा रही है लेकिन आज तक इस बारे भी कोई कदम नहीं उठाया गया। नगर परिषद प्रशासन ने यह भी कहा था कि कई विभागों से विचार विमर्श किया जा रहा है कि ऐसे आतंकी कुत्तों से कैसे निपटा जाए लेकिन आज तक कुतों से तो निपटा नहीं गया लेकिन कुते जरूर आज तक कई निर्दोष बछ़़ड़ों व व गायों को अपना शिकार बना चुके हैं।
राजकुमार गोयल का कहना है की सिटी मैजिस्ट्रेट ने शिष्टमंडल की बात को बड़े ध्यान से सुना। मोके पर ही नगर परिषद के प्रशासन से बात की गयी। सिटी मैजिस्ट्रेट ने आश्वासन दिया की जल्द से जल्द से इस समस्या का कोई न कोई समाधान जरूर निकाला जायेगा।

No comments yet...

Leave your comment

30546

Character Limit 400