Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

15 Nov.
In: India
Views: 0
15 Nov. 2020

जीन्द विकास संगठन और जीन्द प्रशासन के बीच हुई वार्ता सफल

रोहतक रोड का आंदोलन लाया रंग,
जीन्द विकास संगठन और जीन्द प्रशासन के बीच हुई वार्ता सफल, सभी मांगें मानी,
मौके पर ही नगर परिषद ने सौंपी एनओसी, अब पीडब्लूडी जल्द बनायेगा सड़क

जीन्द, 13 Nov 2020 : विभिन्न मांगो को लेकर जीन्द विकास संगठन और प्रशासन की आज पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में वार्ता हुई। इस बैठक की अध्यक्षता सिटी मेजिस्ट्रेट होशियार सिंह ने की। बैठक में जीन्द विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल प्रमुख तौर से उपस्थित रहें। इसके इलावा बैठक में संगठन की तरफ से राजकुमार भोला, मुकेश शर्मा, राकेश सिंघल, सुन्दरी कुमार, मंजीत भोंसला, जय भगवान सैनी इत्यादि प्रमुख तौर से उपस्थित हुए।
जीन्द विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने बताया कि आज बड़े सौहार्दपूर्ण वातावरण में बैठक हुई है। प्रशासन द्वारा लगभग सभी मांगे मान ली गयी हैं। आंदोलन से पहले नगर परिषद द्वारा जो स्पीड काम की चल रही थी उससे लग रहा था कि कई महीने तक तो नगर परिषद का काम ही पूरा नहीं होना और उसके बाद कब पीडब्लूडी को एनओसी मिलेगी और कब सड़क का काम शुरू होगा। लेकिन आंदोलन के बाद प्रशासन पूरी तरह से हरकत में आया और जो काम कई महीने नहीं होना था वह काम प्रशासन ने एक सप्ताह में कर दिखाया। आज हुई बैठक में नगर परिषद ने मौके पर ही अपनी एनओसी सौंप दी और अब इसके बाद अब काम पीडब्लूडी के जिम्मे आ गया है। पीडब्लूडी अब जल्द ही सड़क का टेंडर निकालेगा और जींद विकास संगठन ने 1 जनवरी से पहले पहले सड़क बनाने का जो अल्टीमेटम दिया है उससे पहले पहले सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा।
गोयल ने कहा की रोहतक रोड़ की बदहाल हालत को लेकर जीन्द विकास संगठन ने फर्नीचर एसोसिएशन के सहयोग से गत सप्ताह कुम्भकर्णी नींद सो रहे प्रशासन को जगाने के लिए बैण्ड बाजों के साथ एक कामयाब प्रदर्शन किया था। इसके साथ-साथ पूरा रोहतक रोड़ भी बन्द रखा गया था। रोहतक रोड़ की एक भी दुकान नहीं खुली थी। आंदोलन के मद्देनजर प्रशासन मौके पर पहुंचा था तब जीन्द विकास संगठन ने 5 प्रमुख मांगे प्रशासन के सामने रखी थी। गोयल का कहना है कि कुछ दिन पहले इस मामले में जीन्द के डीसी से उनकी वार्ता हुई थी। जिसमें डीसी ने सभी मांगे मानने का आश्वासन दिया था। यहां तक की डीसी ने संबंधित विभागो को इन मांगो को पूरा करने बारे निर्देश भी दे दिए थे। आज इस मामले में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में जीन्द विकास संगठन और जीन्द प्रशासन की वार्ता हुई। इस वार्ता में नगर परिषद ने अपनी प्रोग्रेस रिपोर्ट रखी। इस मीटिंग में प्रशासन द्वारा सभी मांगे भी मान ली गयी।

बॉक्स :
अगर आज नहीं मानते मांग तो बांटते रेत के डिब्बे
जींद: जीन्द विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल का कहना है कि आज जींद प्रशासन ने उनकी सभी मांगे मान ली हैं। अगर प्रशासन उनकी मांगे नहीं मानता तो अगले आन्दोलनों की श्रृंखला में दिवाली पर मिठाई की जगह रेत से भरे डिब्बे बाँटते। गोयल का कहना है कि जींद के विकास को लेकर उनकी लड़ाई जारी रहेगी। जिस भी वार्ड या मौहल्ले से वहां के लोकल संगठन अपनी अपनी समस्या को दूर करने की लड़ाई में हमे शामिल रहे हैं उन समस्याओं को वे दूर करवाने का प्रयास कर रहे हैं।

No comments yet...

Leave your comment

74210

Character Limit 400