Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

18 Sep
In: India
Views: 0
18 Sep 2022

जिस काम को प्रशासन न कर सका

जिस काम को प्रशासन न कर सका उस काम को जीन्द
विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने कर दिखाया

जीन्द : जिस काम को प्रशासन न कर सका उस काम को जीन्द विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने कर दिखाया।
हम बात कर रहे है जीन्द के रानी तालाब के पास परशुराम पार्क की। इस पार्क के मेन गेट के पीछे जो दुसरा गेट है उस गेट के साथ लगती दीवारें कम ऊंचाई की हैं जिसकी वजह से आवारा पशु अन्दर घूस जाते थे जिसकी वजह से पार्क में योग व भ्रमण के लिए आने वाली महिलाएं, पुरुष व बच्चे परेशान रहते थे। इसके अलावा इस पार्क को यहां के लोगों ने खुद अपनी मेहनत से जो सुन्दर रूप दिया था उस सुन्दरता को भी आवारा पशु खराब कर रहे थे।
यहां बैक गेट के साथ लगती दीवारों पर तारे लगनी थी। इन तारों को लगवाने के लिए पार्क में आने वाले लोगों ने प्रशासन से कई बार गुहार की लेकिन हर बार आश्वासन ही दिए जाते रहे। काम छोटा सा था लेकिन प्रशासन इस काम के लिए भी चक्कर पर चक्कर कटवाए जा रहा था। आखिरकार ये लोग जीन्द विकास संगठन के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी डा.राजकुमार गोयल से मिले और उनके सामने अपनी यह समस्या रखी। राजकुमार गोयल ने उन्हें आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अन्दर उनकी यह समस्या दूर करवा दी जाऐगी।
राजकुमार गोयल ने जीन्द विकास संगठन के पदाधिकारियों के बीच यह बात रखी और एक सप्ताह के अन्दर अन्दर इस समस्या का समाधान करवा दिया गया। अब यहां दोनों दीवारों पर तार लगवा दी गई है जिसके चलते अब यहां आवारा पशुओं का आना बंद हो गया है। अब यहां महिलाएं, पुरुष और बच्चे सुबह शाम आराम से घूमते हैं। व्यायाम भी करते हैं और योग भी। यहां के लोगों ने इस सामाजिक कार्य के लिए राजकुमार गोयल व उनकी पूरी टीम का आभार जताया है।
बाक्स :
जीन्द विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल का कहना है कि पार्क की समस्या को लेकर लोग उनसे मिले थे। काम बड़ा नही था लेकिन प्रशासन इसके लिए भी बार बार चक्कर कटवा रहा था। आखिरकार जीन्द विकास संगठन ने अपने स्तर पर तार लगवाने का काम किया। गोयल का कहना है कि यह एक समाज सेवा है और इस प्रकार की समाज सेवा वे कई दशकों से करते आ रहे है।

No comments yet...

Leave your comment

20819

Character Limit 400