Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

08 May
In: India
Views: 0
08 May 2022

जीन्द विकास संगठन के प्रयास रंग लाए

जीन्द विकास संगठन के प्रयास रंग लाए
अब सिविल हास्पिटल में जल्द उपलब्ध होगी प्लेटलेटस सैपरेटर मशीन
जीन्द विकास संगठन ने इस बारे प्रशासन को सौंपा था ज्ञापन
डिप्टी चीफ मिनिस्टर तक से की थी मांग
पिछले अरसे जीन्द विकास संगठन की मांग पर सिविल सर्जन जीन्द ने इस बारे संबंधित विभाग को भी लिखा था पत्र

जीन्द : जीन्द विकास संगठन द्वारा किए गए प्रयास रंग लाए हैं। अब सिविल हास्पिटल में जल्द ही प्लेटलेटस सैपरेटर मशीन उपलब्ध होगी। जीन्द विकास संगठन ने इस बारे प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था। इसके साथ साथ डिप्टी चीफ मिनिस्टर तक से जीन्द में प्लेटलेट्स सैपरेटर मशीन उपलब्ध करवाने की मांग की गई थी। पिछले अरसे जीन्द विकास संगठन की मांग पर सिविल सर्जन जीन्द ने इस बारे संबंधित विभाग को पत्र भी लिखा था जिसमें जीन्द में प्लेटलेटस सैपरेटर मशीन जल्द उपलब्ध करवाने की मांग की गई थी।
जीन्द विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल का कहना है कई महीने पहले जीन्द विकास संगठन ने जीन्द प्रशासन को इस बारे एक ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में कहा गया था कि जहां आसपास के शहरों जैसे हिसार, रोहतक, सोनीपत इत्यादि में दर्जनों स्थानों पर प्लेटलेटस सैपरेटर मशीन उपलब्ध है वही विड़मना की बात है कि जीन्द में एक भी स्थान पर यह सुविधा उपलब्ध नही है। जिन मरीजों को प्लेटलेटस चढ़वाने की जरूरत पड़ती है उन्हें न तो सिविल अस्पताल से यह सुविधा मिल पा रही है और न ही जीन्द के किसी भी प्राईवेट अस्पताल में। ऐसी स्थिति में मरीज को दुसरे शहरों की ओर भागना पड़ रहा है।
उसके बाद प्रदेश के डिप्टी चीफ मिनिस्टर से भी यह मांग की गई जिसमें कहा गया था कि दुष्यंत चौटाला जीन्द जिले से विधायक बनकर इतने बड़े पद पर पहुंचे है ऐसे में जीन्द जिले में विभिन्न सुविधाओं की पूर्ति करवाना उनका फर्ज बनता है ऐसे में उनसे मांग की जाती है कि जीन्द के सिविल अस्पताल में प्लेटलेटस अलग करने वाली बल्ड कंपोनेट सैपरेटर मशीन जल्द से जल्द उपलब्ध करवाई जाए। जीन्द विकास संगठन ने इस बारे डिप्टी चीफ मिनिस्टर को कई बार ट्वीट भी किया था। जीन्द विकास संगठन द्वारा किए गए इन प्रयासों के बाद सिविल होस्पिटल प्रशासन हरकत में आया।
सिविल हॉस्पिटल के सिविल सर्जन ने इस मांग पर अमल करते हुए गत 6 दिसम्बर को पंचकूला स्थित हरियाणा स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल के मेंबर सेक्रेटरी को पत्र लिखा जिसमें जीन्द के सिविल हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में यह सुविधा जल्द उपलब्ध करवाने की मांग की गई। इस पत्र की एक कॉपी जीन्द विकास संगठन को भी प्रेषित की गइ।

बाक्स :
इस बारे सिविल हॉस्पिटल का कहना है कि ब्लड कंपोनेंट सैपरेटर मशीन के लिए एचएमसीएल कंपनी के साथ बात हुई हैं। अगले महीने तक मशीन के सभी उपकरण नागरिक अस्पताल में पहुंच जाएंगे। इसके बाद जीन्द के लोगों को प्लेटलेटस, प्लाजमा तथा आरबीसी चढ़ाया जा सकेगा इससे रेफर किए जाने वाले मरीजों में काफी कमी आएगी।

No comments yet...

Leave your comment

50243

Character Limit 400