Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

08 May
In: India
Views: 0
08 May 2022

जीन्द शहर के सुधार के लिए नहीं दी गई कोई बंपर सौगात

जीन्द शहर के सुधार के लिए नहीं दी गई कोई बंपर सौगात : राजकुमार गोयल

जीन्द : जीन्द विकास संगठन के अध्यक्ष डा. राजकुमार गोयल का कहना है कि मनोहर सरकार द्वारा आज 1 लाख 77 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया लेकिन इस बजट में जीन्द शहर के सुधार के लिए कोई भी बंपर सौगात नहीं दी गई।
गोयल का कहना है कि जीन्द शहर का सम्पूर्ण विकास करने व जीन्द शहर को सुन्दर बनाने के लिए विशेष पैकेज की आवश्यकता थी लेकिन सरकार ने ऐसा कुछ नही किया। आज शहर की सड़कें बदहाल है। सीवरेज व्यवस्था का जनाजा निकला हुआ है। पूरा शहर गांव नजर आ रहा है। स्ट्रीट लाइटें बेकार हैं। वार्ड वाइज पार्को की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। प्रमुख मार्गों पर वाशरूम इत्यादि की भी कोई व्यवस्था नहीं है।
गोयल का कहना है कि हरियाणा के दुसरे शहर चाहे वह गुरूग्राम हैं या फिर पंचकूला। सभी शहर जीन्द से आगे निकल गए हैं लेकिन जीन्द वही का वहीं खड़ा है। जीन्द जिले से विधायक बनकर दुष्यंत चौटाला उपमुख्यमंत्री के पद पर बैठे हैं। ऐसे में जीन्द के विकास के लिए स्पेशल पैकेज की घोषणा करनी चाहिए थी लेकिन सरकार ने ऐसा कुछ नही किया।

No comments yet...

Leave your comment

54526

Character Limit 400