Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

16 Apr
In: India
Views: 0
16 Apr 2020

कुमारी सैलजा पहुंची मांगे राम गुप्ता के घर पर शोक जताने

कुमारी सैलजा पहुंची मांगे राम गुप्ता के घर पर शोक जताने
कहा मांगे राम गुप्ता का हरियाणा की राजनीति में रहा विशेष योगदान
कहा धार्मिक प्रवृत्ति के थे मांगे राम गुप्ता
कहा ओपन बात किया करते थे, चाहे कड़वी हो लेकिन सच्ची बात कहते थे
कहा संगठन का जल्द ही करेंगे विस्तार, नए चेहरों को जोड़ेगे
पुरानों को साथ रखेंगे, दोनों के समन्वय के साथ संगठन को करेंगे मजबूत

जीन्द, 8 March 2020 : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा व राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा आज जीन्द में मांगे राम गुप्ता के घर पहुंची और उनके निधन पर शोक जाहिर किया। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग, सफीदो के विधायक सुभाष देशवाल, अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष राजकुमार गोयल, पूर्व संसदीय सचिव रामप्रसाद गुज्जर, जगन्नाथ, लाल बहाुदर, राजेन्द्र बंसल, बालमुंकद शर्मा, नरेन्द्र सिंह, विक्रम कुण्डू, रामधन जैन, पवन बंसल इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर कुमारी सैलजा ने कहा कि मंागे राम गुप्ता का हरियाणा की राजनीति में विशेष योगदान रहा है। एक समय में वे पार्टी के स्तंभ रहे हैं। इसके अलावा उनका समाज में विशेष योगदान रहा है। वे धार्मिक प्रवृत्ति के थे और सादा जीवन व्यतीत करते थे। जीन्द की राजनीति में तो उनका विशेष येागदान रहा है। वे हमेशा ओपन बात किया करते थे चाहे बात कड़वी हो लेकिन सच कहते थे।
बाद में पत्रकारों से बातचीत में सैलजा ने कहा कि जल्द ही हरियाणा में संगठन का विस्तार किया जाएगा। नए युवा और मजबूत चेहरों को जोड़ा जाएगा, पुरानों को साथ रखा जाएगा। पुरानों के अनुभव और नयों के जज्बे का समन्वय बनाकर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा।
सैलजा ने कहा कि एक तरफ तो हमारा समाज वैसे ही नशे से ग्रस्त है वहीं दूसरी ओर प्रदेश सरकार घर घर में शराब की बात कर रही है। क्या अब हमारे घर घर में शराब का बिजनेस चलेगा। सैलजा ने कहा कि एक तरफ तो राज्य की अर्थव्यवस्था बिल्कुल खत्म हो गई है। करीबन 2 लाख करोड़ रूपये का कर्जा हो गया है तो क्या इस तरह यह सरकार पैसे बटोरेगी। कितने लोंग टर्म परिणाम भुगतने पड़ेगे। सरकार का यह फैसला एक नकारात्मक कदम है और इस के आने वाले समय में बुरे और नेगटिव परिणाम होंगे।

बॉक्स
सैलजा ने कहा कि आज महिला दिवस है। इस अवसर पर वे अपनी बहनों को बधाई देना चाहेगी कि उन्होंने हर जगह आज अपना एक स्थान बनाया है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस प्रकार गाड़ी एक पहिए से नहीं चल सकती उसी प्रकार पुरूषों को भी हर कदम पर महिलाओं का साथ देना होगा तभी हमारा समाज आगे बढ़ेगा, हमारा देश आगे बढ़ेगा।

No comments yet...

Leave your comment

79069

Character Limit 400