Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

10 Nov
In: India
Views: 0
10 Nov 2022

शहर में रात को पुलिस गश्त बढ़ाई जाए

चोरो ने रात के अंधेरे में चाकू की नोक पर एक गरीब व्यक्ति को बनाया निशाना
जींद : रात के अंधेरे में करीबन 2 बजे रोहतक रोड पर लक्ष्मी नगर में चोर एक गरीब व्यक्ति के घर में घूस कर चाकू की नोक पर घर में रखे कपडे व करीबन 3 हजार नकदी ले उडे। इन चोरों ने इस व्यक्ति का मोबाइल तक नहीं छोडा। घर में दीवार फांद कर चोरों ने इस घटना का अंजाम दिया। गली में आते और जाते ये चोर सीसीटीवी में कैद हुए। इस गरीब व्यक्ति का नाम राजू है जो एक कमरा किराए पर लेकर अपना गुजर बसर कर रहा है। घटना को अंजाम दे चोर मौके से फरार हुए। जाते जाते चोर चाकू वही छोड गए। चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गयी है।  
बॉक्स :
शहर में रात को पुलिस गश्त बढ़ाई जाए : राजकुमार गोयल
जींद : जीन्द विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल का कहना है कि शहर में इस प्रकार की चोरी की घटनाएं दिनों दिन बढ़ रही है लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। गोयल का कहना है कि रात को किसी भी चौक पर पुलिस नजर नहीं आती। गोयल ने मांग की है कि शहर में रात को पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।

No comments yet...

Leave your comment

73396

Character Limit 400