Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

26 Aug.
In: India
Views: 0
26 Aug. 2020

संस्कार भारती द्वारा आयोजित किया गया दीपोत्सव कार्यक्रम

संस्कार भारती द्वारा आयोजित किया गया दीपोत्सव कार्यक्रम
हमें श्री राम के आदर्शो पर चलते हुए अपने अन्दर के रावण को निकालना होगा: राजकुमार गोयल

जीन्द, 06 Aug 2020 : संस्कार भारती संस्था द्वारा गोपाल विद्या मन्दिर स्कूल में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में प्रमुख समाजसेवी एवं अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इसके अलावा कार्यक्रम में सदाव्रत अन्न क्षेत्र के प्रधान महेश सिंगला, संस्था के प्रधान नरेन्द्र अत्री, आरएसएस के जिला प्रचारक बीरभान, प्रान्त बाल प्रमुख भूषण कुमार, सेवा भारती के उपाध्यक्ष रोशनलाल, गोपाल स्कूल के प्राचार्य दलबीर सिंह, संस्कार भारती के संरक्षक संतलाल चुघ, जाने माने चित्रकार दीपक कौशिक, संयोजक मोहित बब्बर, वरिष्ठ साहित्यकार ओम प्रकाश चैहान, राजू शर्मा, सावर गर्ग, मनोज गुप्ता, प्रदीप पंवार, राजेश भारद्वाज, हिमानी गुप्ता, सुविधा रानी, अशोक मनोचा, नितिन इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का मंच संचालन संस्कार भारती की मातृशक्ति प्रमुख मन्जू मानव ने किया।
इस दीपोत्सव कार्यक्रम में आये गए मेहमानों द्वारा 501 दीप लगाकर श्री राम का नाम लिखा गया जो काफी भव्य व मनमोहक दिखाई दिया। ऐसा लग रहा था मानो झिलमिल करते दीप जय श्री राम का उद्घोष कर रहे हो। इस अवसर पर एक भव्य रंगोली भी बनाई गई। मौके पर ही गोपाल विद्या मन्दिर के छात्रों ने श्री राम से सम्बन्धित चित्रकारी भी की। जाने माने चित्रकार दीपक कौशिक द्वारा बनाया गया भगवान श्री राम का जीवंत चित्र काफी पसन्द किया गया। इस मौके पर अपने सम्बोधन में संस्कार भारती के अध्यक्ष नरेन्द्र अत्री ने कहा कि 500 साल के बाद अयोध्या में श्री राम मन्दिर का निर्माण शुरू हुआ है। इस खुशी में संस्कार भारती द्वारा आज 501 दीप जलाकर खुशी मनाई गई है। उन्होंने कहा कि हम सब के लिए आज का यह दिन किसी दिवाली से कम नहीं है।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि राजकुमार गोयल ने कहा कि आज पूरा देश खुशियां मना रहा है कहीं दीप जलाए जा रहे हैं तो कहीं प्रसाद बांटा जा रहा है। कहीं गीत गाए जा रहे है तो कहीं श्री राम के गीतों पर लोग झूमते नजर आ रहे है। यह हम सब के लिए खुशी का दिन है कि श्री राम का मन्दिर बन रहा है। उन्होंने कहा कि यदि हमें सच्चे मन से अपने अन्दर में श्री राम को बसाना है तो हमारे अन्दर के रावण को निकालना होगा। हमें अपने अन्दर से झूठ, बेईमानी, लोभ, लालच, ईष्र्या, द्वेष जैसे रावण रूपी बिमारियों को निकालना होगा तभी श्री राम के नाम की सच्ची पूजा होगी। इस अवसर पर महेश सिंगला ने कहा कि भगवान श्री राम भारतीयों के रोम रोम में बसे है। वे हमारे अराध्य भी है और आदर्श भी। इस मौके पर उन्होंने बताया कि किस प्रकार वे राम मन्दिर के लिए अयोध्या में कार सेवा पर गए थे।

बाक्स :
कार्यक्रम में विभिन्न कलाकारों ने राम भजनों द्वरा वातावरण को राममय बना दिया। सोनिया पसरिजा ने श्री राम वन्दना पेश की। पूर्वी व गीत द्वारा रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीता राम की भावभीनी प्रस्तुति दी गई। अराधना और शकुन्तला ने अपने मधुर कंठ से राम भजन पेश किया। इन सब की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सेवानिवृत प्राचार्य राजकुमार वर्मा और उत्तर प्रदेश से आए युवा कवि ऋषभ ने भगवान श्री राम को आदर्श जीवन पर आधारित रचना पढ़कर सबके मन को मोह लिया।

No comments yet...

Leave your comment

62896

Character Limit 400