Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

04 Dec
In: India
Views: 0
04 Dec 2022

जीन्द विकास संगठन की मांग का असर

जीन्द विकास संगठन की मांग का असर
किशनपूरा रोड पर सड़क रिपेयरिंग का हुआ काम
डेढ किलोमीटर लम्बी इस सड़क पर थे 150 से ज्यादा खडडे
वाहनों का आवागमन था पूरी तरह से प्रभावित

जीन्द : जीन्द विकास संगठन के अध्यक्ष डॉ राजकुमार गोयल की मांग का असर है कि किशनपुरा रोड पर सड़क रिपेयरिंग का काम हो गया है। गोयल ने इसके लिए प्रशासन और सरकार का आभार जताया है। गोयल ने प्रशासन के अलावा जुलाना के विधायक, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यत चौटाला और मुख्यमंत्री मनोहर लाल से इस सडक को बनाने की मांग की थी।
गोयल ने प्रशासन और सरकार को भेजे पत्रों में लिखा था कि कई साल से यह पूरी सड़क खडडों में तबदील हो चूकी है। यह सडक कम रह गई है और यहां खडडे ज्यादा बन गए हैं। रोहतक रोड पर नई अनाज मंडी के सामने डेढ किलोमीटर लम्बी इस सड़क में 150 से भी ज्यादा खडडे हैं जिसके चलते वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रभावित है।
गोयल का कहना था कि सड़क बदहाल होने की वजह से लोगो को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। गोयल का यह भी कहना था कि दर्जनों गांव ऐसे हैं जो इस सड़क के रास्ते नई अनाज मंडी में फसल लाते है इसलिए इस सडक को जल्द से जल्द बनवाया जाए। गोयल ने इसके लिए प्रशासन के अलावा जुलाना के विधायक से मांग की थी। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और मुख्यमंत्री मनोहर लाल को तो इस सड़क को बनाने बारे टवीट भी किया गया था।
गोयल की इस मांग का जल्द ही असर हुआ और तुरंत प्रभाव से किशनपुरा रोड पर सड़क रिपेयरिंग का काम शुरू हुआ। प्रशासन का कहना है कि फिलहाल खड्डों को भर दिया गया है। नई सड़क बनाने के लिए एस्टीमेट भेज दिया गया है। जैसे ही बजट आएगा इस सडक को नए सिरे से बनाने का काम शुरू कर दिया जाऐगा। गोयल ने जल्द हुई इस कार्रवाई के लिए प्रशासन और सरकार का आभार जताया है।

No comments yet...

Leave your comment

32573

Character Limit 400