Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

गोयल का कहना विधायक द्वारा अधिकारियों की तुलना उग्रवादियों से करना शोभा नहीं देता

In: India
Like Up: (0)
Like Down: (0)
Created: 05 Sep. 2021

जींद विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल का कहना विधायक द्वारा अधिकारियों की तुलना उग्रवादियों से करना शोभा नहीं देता
विधायक इस प्रकार के ब्यान देने की बजाए लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कुछ कार्रवाई करके दिखाएं।

जींद, 03 Sep 2021 : जींद विकास संगठन के अध्य्क्ष डॉ राजकुमार गोयल ने जींद के विधायक द्वारा उग्रवादियों को जींद के अधिकारियों से अच्छा बताने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सत्तारूढ़ दल के विधायक को इस प्रकार का ब्यान देना शोभा नही देता। गोयल का कहना है कि जींद के विधायक सत्तापक्ष से सम्बंध रखते हैं। सत्तापक्ष होने के बाद भी अगर अफसर लापरवाही बरतें तो विधायक को उनके खिलाफ कार्रवाई करवानी चाहिए। उनकी ट्रांसफर करवा देना चाहिए। उन्हें सस्पेंड करवा देना चाहिए। अगर अफसर सत्तारूढ़ पक्ष के विधायक की ही नही मानते तो विधायक बने रहने का क्या फायदा। गोयल का कहना है कि विपक्ष का कोई विधायक हो और उनकी अफसर न माने तो यह तो समझ मे आता है लेकिन सत्तापक्ष के विधायक द्वारा ऐसी बयानबाजी करना शोभा नही देता। उन्हें इस प्रकार की ब्यानबाजी करने के बजाए लापरवाह अधकारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करके दिखानी चाहिए। ब्यानबाजी

No comments yet...

Leave your comment

56286

Character Limit 400