Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

03 Sep.
In: India
Views: 0
03 Sep. 2020

सावित्री देवी के निधन पर जताया शोक

अग्रवाल समाज की हुई बैठक में सावित्री देवी के निधन पर जताया शोक
जीन्द, 2 Sep 2020 : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज जीन्द की एक बैठक प्रधान राजकुमार गोयल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रमुख समाजसेवी एवं गंगापुत्रा मेडिकल कालेज के संचालक राजेन्द्र गुप्ता की माता सावित्री देवी के निधन पर गहरा शोक जताया गया। गोयल ने कहा कि सावित्री देवी के निधन से समाज को गहरा झटका लगा है। वे एक प्रमुख समाजसेवी होने के साथ साथ धार्मिक विचारों वाली महिला थी। उन्होंने अपना सारा जीवन समाज सेवा व धर्म से जोड़े रखा। भगवान उनकी आत्मा को शान्ति दें व उनके परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रधान करें। बैठक में रामधन जैन, सावर गर्ग, पवन बन्सल, सुभाष गर्ग, मनोज गुप्ता, मनीष गर्ग इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

No comments yet...

Leave your comment

19964

Character Limit 400