Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

04 Jun
In: India
Views: 0
04 Jun 2020

व्यापार मण्डल के संगठन सचिव सुधीर जिंदल का निधन

शोक समाचार :
व्यापार मण्डल के संगठन सचिव सुधीर जिंदल का निधन
जींद, 2 June 2020 : हरियाणा प्रदेश व्यापार मण्डल जींद के संगठन सचिव एवं जनता बाजार से घी चीनी के प्रमुख थोक विक्रेता सुधीर जिंदल का आकस्मिक निधन हो गया है। वे करीबन 60 वर्ष के थे। सुधीर जिंदल की कल रात अचानक हालात बिगड़ी। उन्हें तुरन्त नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उन्हें बचाया ना जा सका। सुधीर जिंदल कई साल घी चीनी होलसेल एसोसिएशन के प्रधान रहे। उनके निधन पर हरियाणा प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश सचिव राजकुमार गोयल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। गोयल का कहना है कि शहर ने आज एक प्रमुख व्यापारी को खो दिया है। दुख की इस घड़ी में हरियाणा प्रदेश व्यापार मण्डल जिंदल परिवार के साथ खड़ा है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। हरियाणा प्रदेश व्यापार मण्डल के जींद के प्रधान ईश्वर बंसल, जिला प्रधान महाबीर कम्प्यूटर, साड़ी एसोसिएशन के प्रधान सावर गर्ग, पालिका बाजार से जयकुमार इत्यादि व्यापारी नेताओं ने भी सुधीर जिंदल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

No comments yet...

Leave your comment

31403

Character Limit 400