Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

04 Apr.
In: India
Views: 0
04 Apr. 2021

सकारात्मक विचार बनाए रखने के लिए हवन यज्ञ जैसे कार्यक्रम जरूरी: राजकुमार गोयल

सकारात्मक विचार बनाए रखने के लिए हवन यज्ञ जैसे कार्यक्रम जरूरी: राजकुमार गोयल
विश्व शान्ति के लिए आयोजित किया गया हवन यज्ञ
इसके साथ साथ पुरस्कार वितरण का आयोजन भी किया गया

जीन्द 01 April 2021: सकारात्मक विचार बनाए रखने के लिए हम सब को समय समय पर हवन यज्ञ जैसे कार्यक्रम करते रहना चाहिए। यह व्यक्तव्य जीन्द विकास संगठन के अध्यक्ष एव प्रमुख समाजसेवी राजकुमार गोयल ने दिया। राजकुमार गोयल आज यहां भिवानी रोड पर शाइनिंग स्टार प्ले स्कूल भिवानी रोड पर आयोजित हवन यज्ञ एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर बोल रहे थे। इस अवसर पर स्कूल के चौयरमेन मनजीत भांेसला महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास समिति के अध्यक्ष राजकुमार भोला, पूनम भांेसला, रीचा शर्मा, प्रीत वर्मा, मीनाक्षी, सोनू वर्मा, नवीन, अनिल यादव, नीशा इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। हवन यज्ञ का आयोजन सोनू आर्य द्वारा किया गया।
इस अवसर पर गोयल ने कहा कि आज की युवा पीढी अपनी पुरानी संस्कृति को भूलकर पश्चिमी संस्कृति की ओर अंधी हो रही है । युवा पीढी को पश्चिमी संस्कृति से बहार निकालने के लिए और उनमें सकारात्मक विचार बनाए रखने के लिए समय समय पर हवन यज्ञ जैसे कार्यक्रमों का आयोजन बेहद जरूरी है। हवन करने से जहां वातावरण शुद्ध होता है वही मनुष्य के विचार भी सकारात्मक होते है। इस अवसर पर राजकुमार भोला व मनजीत भोंसला ने कहा कि विश्व शान्ति, सुख समृद्धि व सामाजिक समरसता के लिए यह हवन यज्ञ आयोजित किया गया है। हवन यज्ञ में आहूति देने से तन व मन दोनों शुद्ध होते है।
हवन यज्ञ के उपरान्त प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ। इसके साथ साथ पुरस्कार वितरण का आयोजन भी किया गया जिसमें प्रधान राजकुमार गोयल द्वारा उत्कृष्ठ व मेघावी बच्चों को सम्मानित किया गया।

No comments yet...

Leave your comment

79702

Character Limit 400