Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

03 Jan.
In: India
Views: 0
03 Jan. 2021

हवन यज्ञ का किया गया आयोजन

नव-वर्ष में कोरोना जैसी महामारी से न झुझना पड़े व विश्व शान्ति बनी रहे
इसके उपलक्ष्य में हवन यज्ञ का किया गया आयोजन

जींद, 1 Jan 2021 : नव-वर्ष के उपलक्ष्य में शहर में अलग-अलग प्रोग्राम हुए। इसी कड़ी में अर्बन स्टेट स्थित महात्मा गांधी इंस्टीटयूट में महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन द्वारा हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस हवन यज्ञ में जीन्द विकास संगठन के अध्यक्ष डा. राजकुमार गोयल, प्रयास संस्था के चेयरमैन मुकेश कुमार शर्मा, रेड क्रास सोसाईटी के सचिव राजकपूर सूरा, वीरेन्द्र जागलान, ईश्वर सांगवान, सुरेश चैहान, सज्जन सैनी, दर्शन सिंह ढाण्ड़ा, सुशीला धनखड़, शकुन्तला, मीना, प्रवेश राव, कर्मसिंह, प्रवेश दुहन, मुकेश राठौड़ इत्यादि गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी-अपनी आहुति डाली। कार्यक्रम का आयोजन राजकुमार भोला द्वारा किया गया। यज्ञाचार्य अग्नि देव आर्य ने विधिवत मन्त्रोचारण के साथ हवन यज्ञ सम्पन्न करवाया।
नव-वर्ष में कोरोना जैसी महामारी से न झुझना पड़े व विश्व में शान्ति बनी रहे इसी कामना को लेकर आज नव-वर्ष के उपलक्ष्य में यह हवन यज्ञ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक राजकुमार भोला ने कहा कि हवन यज्ञ करने से जहां वातावरण शुद्ध होता है वहीं जाने-अनजाने में किए गए पाप भी मिट जाते है। हवन करने से मनुष्य के विचार सकारात्मक होते है। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग में हम अपनी सांस्कृतिक विरासत को भूल कर पश्चिमी संस्कृति के अन्धानुकरण में लगे हुए है। आज नववर्ष के आगाज पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम अपनी संस्कृति को नहीं भूलेंगे और समस्त अंधविश्वासों तथा बुराइयों को त्याग कर समाज तथा देश के विकास के लिए हमेशा अग्रसर रहेंगे।
अखिल भारतीय अग्रवाल समाज के प्रदेशाध्यक्ष व जींद विकास संगठन के अध्यक्ष डा. राजकुमार गोयल ने कहा कि नव-वर्ष के उपलक्ष्य में विश्व शांति व जन कल्याण के लिए यह हवन यज्ञ आयोजित किया गया। उन्होंनेे कहा कि हवन यज्ञ में आहुतियां देने से तन व मन दोनों शुद्ध होते हैं। इसके साथ ही शरीर में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि ज्योतिष की पद्धति युगों से चली आ रही है। जिसका प्रभाव आज भी समाज व संसार पर है। गोयल ने कहा कि 2020 के वर्ष में कोरोना जैसी महामारी से झुझना पड़ा है। नव-वर्ष में इस प्रकार की बिमारियों से न झुझना पड़े। पूरे विश्व में सुख-शान्ति बनी रहे। इसी कामना के लिए आज का यह हवन यज्ञ आयोजित किया गया है।

No comments yet...

Leave your comment

11253

Character Limit 400