Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

वैवाहिक परिचय सम्मेलन 15 को पंचकूला में

In: India
Like Up: (0)
Like Down: (0)
Created: 20 Jan 2020

वैवाहिक परिचय सम्मेलन 15 को पंचकूला में
हरियाणा के इलावा आसपास के राज्यों में भी बनाए गए हैं पंजीकरण केन्द्र

जींद : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज जीन्द की एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अग्रवाल समाज के अध्यक्ष डा. राजकुमार गोयल ने की। बैठक में रामधन जैन, सावर गर्ग, पवन बंसल, मनोज गुप्ता, तरसेम गोयल, सुभाष गर्ग, जय भगवान सिंगला, बजरंग लाल सिंगला, दीपक गुप्ता, सुशील सिंगला, मनीष मित्तल, भारत सिंगला, राजेश गोयल, जतिन जिन्दल, मनीष गर्ग इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। बैठक में आगामी 15 दिसम्बर को पंचकूला में होने वाले ऐतिहासिक वैवाहिक परिचय सम्मेलन को लेकर विचार विर्मश किया गया।
अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने बताया कि आगामी 15 दिसम्बर को अग्रवाल भवन, सेक्टर-16, पंचकूला में एक ऐतिहासिक अग्रवाल विवाह योग्य परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में सैंकडों की तादाद में आए विवाह योग्य प्रत्याशी अपने जीवन साथी का चयन करेंगे। समारोह में हरियाणा व आसपास के राज्यों से हजारों अग्र बंधु उपस्थित होंगे। गोयल ने बताया कि इस सम्मेलन में देश प्रदेश के दर्जनों राष्ट्रीय अग्रवाल नेता मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। परिचय सम्मेलन के लिए हरियाणा के इलावा आसपास के राज्यों में भी पंजीकरण केंन्द्र बनाए गए है।
इस अवसर पर अग्रवाल समाज के नेता रामधन जैन व सावर गर्ग ने कहा कि परिचय सम्मेलन आज के समय कि विश्ेाष जरूरत है। सम्मेलन से जहां मनपंसद रिश्ता मिलने में आसनी हो जाती है वहीं दहेज प्रथा जैसी बिमारी को रोकने में भी मदद मिलती है। पवन बंसल व मनोज गुप्ता ने कहा कि इस तरह के परिचय सम्मेलनों में भाग लेकर विवाह के लिए लड़का लड़की ढूंढने से लेकर देखा दिखाई जैसी बहुत सी परेशानियों से बचा जा सकता है। इसके अलावा जिन घरों में शादी के कुछ साल बाद पति या पत्नी की आकस्मिक मौत हो जाती है या फिर अवांछित कारणों से तलाक की घटना घट जाती है ऐसे में दोबारा विवाह का स्थायी समाधान भी परिचय सम्मेलन ही है।
सुभाष गर्ग और मनीष गर्ग ने कहा कि जीन्द, करनाल और जगाधरी में हुए कामयाब परिचय सम्मेलनों के बाद अब 15 दिसम्बर को जगाधरी में यह विशाल परिचय सम्मेलन आयाजित किया जा रहा है। जो भी विवाह योग्य प्रत्याशी पंजीकरण करवाना चाहे वे रोहतक रोड़ स्थित मुख्यालय गोयल फर्नीचर से पंजीकरण फार्म प्राप्त कर सकते है।

अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजकुमार गोयल व अन्य पदाधिकारी।

No comments yet...

Leave your comment

64363

Character Limit 400