Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

प्रतियोगिता में 600 बच्चों ने लिया भाग

In: India
Like Up: (0)
Like Down: (0)
Created: 14 Jan. 2020

प्रतियोगिता में 600 बच्चों ने लिया भाग

जींद : भारत विकास परिषद जयंती शाखा द्वारा आज दालमवाला पब्लिक स्कूल में भारत को जानो प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में 600 बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अमित गर्ग, पूर्व प्रधान प्रवीण जिन्दल, संरक्षक अशोक सिंघल, राहुल बंसल, सोमनाथ गोयल इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
अध्यक्ष अमित गर्ग ने बताया कि जीन्द के अलग अलग स्कूलों में अलग अलग समय पर ये प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। उसके बाद जीन्द लेवल पर यह परीक्षा 20 अक्तूबर को आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि पिछले कईं दिनों से इस प्रतियोगिता की तैयारियां की जा रही थी। संस्था के सदस्य आशीष सिंगला, राजेश गर्ग, मुकेश शर्मा, अशोक सिंगला, मुकेश मित्तल, दिनेश गर्ग, अनिष बंसल, प्रवीण जिन्दल, संजय वर्मा, पवन गर्ग, राजेश गर्ग, सुभाष जिन्दल, तरूण गर्ग, मेघा सिंगला, मिठन लाल, दर्शन गर्ग, राहुल बंसल इस प्रोग्राम को कामयाब बनाने के लिए जी जान से जुटे हुए थे। उन्होंने बताया कि आज की यह प्रतियोगिता शांतिपूर्ण मौहाल में सम्पन्न हुई।

प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे।

No comments yet...

Leave your comment

16764

Character Limit 400