Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

वैष्णो जागरण मंडल ने रेलवे रोड़ पर लगाया वाटर कूलर

In: India
Like Up: (0)
Like Down: (0)
Created: 14 Jan 2020

वैष्णो जागरण मंडल ने रेलवे रोड़ पर लगाया वाटर कूलर

जींद : वैष्णो जागरण मंडल हकीकत नगर द्वारा रेलवे रोड़ पर एसबीआई बैंक के सामने वाटर कूलर लगाया गया। यहां आसपास कोई वाटर कूलर नहीं था जिसके चलते लोगों को पीने के ठंडे पानी की दिक्कत रहती थी। यह वाटर कूलर स्वर्गीय रतनलाल मंहम की याद में लगाया गया है। इस वाटर कूलर का उदघाटन विधायक कृष्ण मिढ़ा द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के संरक्षक मुकेश शर्मा, अध्यक्ष अमित गर्ग मुख्य तौर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर कृष्ण मिढ़ा ने कहा कि वैष्णो जागरण मंडल द्वारा जो यह वाटर कूलर लगाया गया है यहां वास्तव में इसकी जरूरत थी। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्था वैष्णो जागरण मंडल द्वारा किया गया यह प्रयास सराहनीय है।

वाटर कूलर का उदघाटन करते विधायक कृष्ण मिढ़ा।

No comments yet...

Leave your comment

99066

Character Limit 400