Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

19 Feb
In: India
Views: 0
19 Feb 2020

व्यापार मंडल ने पुरे प्रदेश में बनाए 51 से ज्यादा प्रांतीय व्यापारी प्रतिनिधि

व्यापार मंडल ने पुरे प्रदेश में बनाए 51 से ज्यादा प्रांतीय व्यापारी प्रतिनिधि
जींद के राजकुमार गोयल को बनाया गया व्यापार मंडल का प्रदेश प्रवक्ता
जींद : हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल ने पुरे प्रदेश में 51 से ज्यादा प्रान्तीय व्यापारी प्रतिनिधियों की नियुक्तियां की हैं। जींद के राजकुमार गोयल को प्रदेश का प्रवक्ता बनाया गया है। यह सभी नियुक्तियां व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने की हैं। व्यापार मंडल का कहना है की यह नई टीम संगठन को और ज्यादा मजबुत करने का काम करेगी साथ ही जो अधिकारी निजी स्वार्थ के चलते व्यापारियों को तंग करने का काम करते है उन पर पैनी नजर रखेगें।
राजकुमार गोयल पिछले लंबे समय से विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर समाज सेवा कर रहे हैं। व्यापारियों के उत्थान के लिए भी लगातार संघर्षरत हैं। उन्हें व्यापार मंडल में प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेवारी दी गई है। उनकी नियुक्ति पर विभिन्न ट्रेड़ युनियन के प्रधानों ने खुशी जताई है। अन्य जो पदाधिकारी बनाए गए है उनमें प्रमुख समाज सेवी व उद्योगपति जगमोहन मितल रोहतक, हनुमान केड़िया सिवानी व उमेश गोयल मधु घी वाले को प्रान्तीय संरक्षक, राहुल जैन रोहतक, रमेश कुमार लोहिया हिसार, सुशील मितल सिरसा, पवन गोयल सोनीपत व सतीश छिकारा बहादुरगढ़ को प्रांतीय उपप्रधान, रामअवतार तायल हांसी, कृष्ण गोयल पंचकूला, ललित बंसल बल्लभगढ़ व ताराचंद तनेजा हिसार को प्रदेश सचिव, प्रवीण गर्ग पलवल, विनोद गोयल इस्माईलाबाद व सुशील जैन पिल्लूखेड़ा को प्रदेश संगठन मंत्री, राजीव गुप्ता कैथल व विनोद गर्ग दादरी को प्रदेश प्रचार सचिव, राजकुमार गोयल जींद व किशोर नागपाल करनाल को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है।
इसके साथ साथ अशोक गोयल सीए हिसार व अजय अग्रवाल सीए अम्बाला को इंकमटैक्स सलाहकार, एडवोकेट गोपी चंद वर्मा हिसार व एडवोकेट वैभव जैन पंचकूला को कानूनी सलाहकार, राजेश सेठ यमुनानगर व राकेश अग्रवाल पंचकूला को सलाहाकार, संजय गांधी हांसी, चंदा सिंह, नरेंद्र धनखड़ झज्जर, बबलू गुप्ता गरूग्राम, लक्ष्मीनारायण मंगला पुहाना मेवात, प्रवीण मित्तल अंबाला, कृष्ण बंसल हिसार, अशोक नारंग फतेहबाद, तरसेम गोयल आदमपुर, देवेंद्र जिंदल पेहेवा, जितेंद्र सिंगला अटेली, दलवीर शर्मा डिंग मंडी, जितेंद्र सिंगला रायपुर रानी, प्रवीण सिंगला महम, शंम्भू लखानी पानीपत, ललित अग्रवाल पिंजोर को प्रान्तीय कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया गया है।
बजरंग गर्ग ने कहा कि व्यापार मंडल लंबे समय से प्रदेश के व्यापारी, उद्योगपतियों व आम जनता के हित के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होने बताया की विस्तार के लिए बनाई गई यह नई टीम संगठन को और ज्यादा मजबुत करने का काम करेगी साथ ही जो अधिकारी निजी स्वार्थ के चलते व्यापारियों को तंग करने का काम करते है उन पर पैनी नजर रखेगें।

बजरंग दास गर्ग

राजकुमार गोयल

No comments yet...

Leave your comment

66941

Character Limit 400