Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

300 बेसहारा बुर्जगों के लिए बनने वाले अनाथ आश्रम का आज हुआ शिलान्यास

In: India
Like Up: (0)
Like Down: (0)
Created: 20 Jan. 2020

300 बेसहारा बुर्जगों के लिए बनने वाले अनाथ आश्रम का आज हुआ शिलान्यास

जींद : जन सेवा संस्थान रोहतक की जीन्द शाखा द्वारा आज जीन्द-हांसी रोड़ पर गांव इक्कस के पास विशाल अनाथ आश्रम व वृद्धाआश्रम का भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन यज्ञ से हुआ। संस्थान के अध्यक्ष महामण्डलेश्वर डा. स्वामी परमानन्द महाराज के सान्ध्यि में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सोनीपत से प्रमुख समाज सेवी आनंद बंसल ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख समाज सेवी दौलत राम जैन रिढाणा वाले ने की।
इस अवसर पर अपना घर भरतपुर राजस्थान की संस्थापक माधुरी भारद्वाज, पानीपत के प्रमुख समाज सेवी सतीश गोयल, मुबई से सुभाष गुप्ता के अलावा रामस्वरूप अग्रवाल, रामचन्द्र रासुका, दीपक अग्रवाल, सुबोध गुप्ता, अमित अग्रवाल, महेश सिघांनिया, महेश बांगड, सुभाष जैन इत्यादि अतिथि गण के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर स्वामी परमानन्द जी महाराज ने कहा कि उनका जन संस्थान अनेकों तरह की जन सेवाएं करता है। रोहतक पीजीआई में बेसहारा रोगियों की सेवा, लावारिश लाशों का दाह-संस्कार, आंखों के निशुल्क कैंप, गरीब कन्याओं के विवाह के अलावा अनाथ लोगों के आश्रय के लिए वृद्वाआश्रम चलाते हैं। जीन्द शाखा के प्रबंधक प्रहलाद राय गुप्ता ने बताया कि रोहतक रोड़ चौड़ी गली पर जो अनाथ आश्रम चल रहा है उसमें बुर्जगों व अनाथ लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अनाथ आश्रम को और बड़े भवन में शिफ्ट करने का विचार आया। इस हेतु गांव ईक्कस के पास 5200 वर्ग गज जगह ली गई जिसमें सुंदर अनाथ आश्रम बनया जाएगा। 300 आवासियों के रहने की यहां सुविधा होगी। सभी प्रकार की सुविधाएं निशुल्क प्रदान की जाएगी। आज के इस कार्यक्रम में दानवीरों ने खुलकर दान दिया। इस अवसर पर सुकेश जैन, अशोक गोयल, विजय गुप्ता, सोहन सिंगला, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजकुमार गोयल, डा. अनिल जैन, डा. रमेश बंसल, रोशन लाल गोयल, रमेश चन्द्र जिन्दल, सावर गर्ग, सतीश जैन, बनीश गर्ग के अलावा रोहतक, बहादुरगढ़, दिल्ली और गोहाना से बहुत से समाजसेवियों ने भाग लिया। अशोक गोयल ने बताया कि इस आश्रम की लागत करीबन 4 करोड़ रूपये आएगी। इस आश्रम का निर्माण कार्य करीबन एक वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा।

समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि व शहर के गणमान्य लोग।
वृद्वाआश्रम का शिलान्यास करते मुख्यअतिथि।
भूमि पूजन के अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि व आयोजक।

No comments yet...

Leave your comment

29546

Character Limit 400