Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

जींद में खुलेगा विशाल अनाथ आश्रम व वृद्धाआश्रम 300 बेसहारा बुर्जगों के लिए बनेगा सहारा

In: India
Like Up: (0)
Like Down: (0)
Created: 20 Jan 2020

जींद में खुलने वाले विशाल अनाथ आश्रम व वृद्धाआश्रम का भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह आज
जींद में खुलेगा विशाल अनाथ आश्रम व वृद्धाआश्रम
300 बेसहारा बुर्जगों के लिए बनेगा सहारा
भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह आज

जींद : जींद में जल्द ही विशाल अनाथ आश्रम व वृद्धाआश्रम खुलने जा रहा है। यह अनाथ आश्रम 300 बेसहारा बुर्जगों के लिए सहारा बनेगा। जींद के हांसी रोड़ पर गांव ईक्कस के पास पर बनने वाले इस विशाल अनाथ आश्रम व वृद्धाआश्रम का भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह 17 नवम्बर को आयोजित किया जा रहा है। जन सेवा संस्थान द्वारा यह आश्रम बनाया जा रहा है।
जन सेवा संस्थान के अशोक गोयल ने बताया की भूमि पूजन का कार्यक्रम महामण्डलेश्वर डा. स्वामी परमानंद जी महाराज के सानिध्य में आयोजित होगा। कार्यक्रम में सोनीपत से प्रमुख समाजसेवी आनंद बंसल मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली के प्रमुख समाजसेवी दौलत राम जैन करेगें। इसके अलावा पानीपत के प्रमुख समाजसेवी सतीश गोयल, राजस्थान से अपना घर चलाने वाली माधुरी भारद्वाज इत्यादि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहेगें। शिलान्यास का शुभारम्भ सुदंर पाठ और हवन यज्ञ से शरू होगा। शिलान्यास के बाद विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। प्रबंधक प्रहलाद राय गुप्ता नेे बताया की बनने वाले इस विशाल आश्रम में 300 बुर्जगों के लिए रहने के तमाम बन्दोबस्त उपलब्ध कराए जायेंगे। इस आश्रम की लागत करीबन 4 करोड़ रूपये आएगी। इस आश्रम का निर्माण कार्य करीबन एक वर्ष में पुरा कर लिया जाएगा।
अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने बताया की जन सेवा संस्थान द्वारा जो यह सेवा की जा रही है, वह प्रशंसनीय है। जन सेवा संस्थान कई शहरों में इस प्रकार के अनाथ आश्रम और वृद्धाआश्रम चला रहा है। इसके अलावा जन सेवा संस्थान हमने कई तरह के समाजिक कार्य भी करता रहता है जिसमे गरीब कन्याओं का विवाह लावारिस लाशों का दाह-संस्कार, गरीब कन्याओं का विवाह इत्यादि शामिल हैं।

तैयारियां करते प्रबंधक प्रहलाद राय गप्ता, अशोक गोयल इत्यादि।

No comments yet...

Leave your comment

75391

Character Limit 400