Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

17 Jan
In: India
Views: 0
17 Jan 2020

निर्भया की याद में शुरू किया गया है निर्भया अवार्ड

निर्भया की याद में शुरू किया गया है निर्भया अवार्ड
जिस दिन दिल्ली में निर्भया के दरिन्दों को फांसी दी जा रही होगी
उसी दिन जींद में अपने देश का नाम रोशन करने वाली 2 दर्जन से ज्यादा बेटियों को दिया जाएगा निर्भया अवार्ड
22 जनवरी को यह कार्यक्रम होगा शाईनिंग स्टार्स प्ले स्कुल में

जींद, 15 Jan 2019 : जींद में निर्भया की याद में निर्भया अवार्ड शुरू किया गया है। जिस दिन दिल्ली में निर्भया के दरिन्दों को फांसी दी जा रही होगी उसी दिन 22 जनवरी को जींद में प्रदेश, राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय स्तर पर अपने देश का नाम रोशन करने वाली बेटियों को निर्भया अवार्ड से नवाजा जाएगा। यह विशेष समारोह शाईनिंग स्टार्स फाऊन्डेशन व महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन इत्यादि के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह की अध्यक्षता प्रमुख समाज सेवी व अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष राजकुमार गोयल करेगें।
यह जानकारी कार्यक्रम के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने दी है। इस अवसर पर फांऊडेशन के अध्यक्ष मंनजीत व संगठन के अध्यक्ष राजकुमार भोला प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। राजकुमार गोयल ने बताया की 22 जनवरी को भिवानी रोड़ स्थित शाईनिंग स्टार्स प्ले स्कुल में निर्भया अवार्ड सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में उन बेटियों को निर्भया अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने किसी भी क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल कर समाज का नाम रोशन किया है।
इन्ही बेटियों में एक नाम है जींद के गांव खड़कड़ की रहने वाली रीतू खड़कड़ का जिसने कबड्डी में इंटरनेशनल खेल कर वर्ल्ड कप जीता और देश का नाम रोशन किया। इस बेटी को उस दिन निर्भया अवार्ड से नवाजा जाएगा। एक बेटी है दालमवाला गांव की। नाम है सुमन। बचपन में चारा काटने की मशीन में दानों हाथ कट गए थे। लेकिन सुमन ने हिम्मत नहीं हारी और अपनी पढ़ाई जारी रखी। लगातार मेहनत का परिणाम था कि शारीरिक विकलांगता आड़े नहीं आई और अब यह सुमन प्रधानमंत्री कोशल विकास योजना के तहत रिटेल टेªनी ऐसोसिएट का कोर्स करने के बाद लाइफ इनश्योरेंस कंपनी में एडवाईजर के तौर पर कार्य कर रही है। सुमन ने साबित कर दिखाया की होंसले बुलंद हों तो कुछ भी असंभव नहीं। इस बेटी को भी 22 जनवरी को निर्भया अवार्ड से नवाजा जा रहा है। करीबन 2 दर्जन से ज्यादा ऐसी बेटीयों को निर्भया अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

 : निर्भय अवार्ड की जानकारी देते हुए राजकुमार गोयल।

No comments yet...

Leave your comment

58520

Character Limit 400