Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

23 Jul
In: India
Views: 0
23 Jul 2019

राज्यस्तरीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन 29 को जगाधरी में

राज्यस्तरीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन 29 को जगाधरी में
विभिन्न राज्यों में बनाए गए हैं 400 से ज्यादा पंजीकरण केन्द्र

रोहतक : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने बताया कि आगामी 29 सितम्बर को जगाधरी में एक राज्यस्तरीय ऐतिहासिक विवाह योग्य अग्रवाल युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन आज तक का सबसे बड़ा सम्मेलन होगा। सम्मेलन में हजारों अग्र बंधुओं की उपस्थिति में सैकड़ो विवाह योग्य प्रत्याशी अपने जीवन साथी का चयन करेंगे। सम्मेलन में देश प्रदेश के दर्जनों राष्टï्रीय अग्रवाल नेता मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
गोयल ने बताया कि परिचय सम्मेलन के लिए हरियाणा के इलावा दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तरांचल, चंडीगढ़ व पंजाब में 400 से ज्यादा स्थानों पर पंजीकरण केन्द्र बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि परिचय सम्मेलन आज के समय की जरूरत बन कर रह गया है। सम्मेलन से जहां मनपसंद रिश्ता मिलने में आसानी हो जाती है वहीं दहेज प्रथा जैसी बिमारी को रोकने में आसानी होती है।
इस अवसर पर रामधन जैन व सावर गर्ग ने कहा कि इस सम्मेलन में भाग लेकर लड़का लड़की ढूंढने से लेकर देखा दिखाई तक बहुत सारी परेशानियों से बचा जा सकता है। इसके अलावा जिन घरों में शादी के कुछ साल बाद पति या पत्नी की आकस्मिक मौत हो जाती है या फिर अवांछित कारणों से तलाक की घटना घट जाती है ऐसे में दोबारा विवाह का स्थायी समाधान भी परिचय सम्मेलन ही है।
इस अवसर पर पवन बंसल व मनोज गुप्ता ने कहा कि आज हमारे समाज में न जाने कितनी बहनें ऐसी हैं जिनकी उम्र 30-30, 35-35 हो गई हैं लेकिन अभी तक जिनके हाथों में मेंहदी नहीं लगी है। ऐसी बहनें के रिश्ते समय पर हो जाने चाहिए थे, लेकिन बिचौलियेपन की भूमिका नगारा होने के कारण इन बहनों के रिश्तें नहीं हो पाए। यही स्थिति हमारे भाईयों के साथ भी है, जिनकी उम्र 30-30, 35-35 साल से ज्यादा होने के बाद भी रिश्ते नहीं हो पा रहे ऐसे हालात में परिचय सम्मेलन समाज की आवश्यकता बन गया है।
------------------------

No comments yet...

Leave your comment

88637

Character Limit 400