Blog Manager

Universal Article/Blog/News module

प्रधान राजकुमार गोयल ने की नियुक्तियां

In: India
Like Up: (0)
Like Down: (0)

अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष डा. राजकुमार गोयल ने जीन्द जिले की कार्यकारिणी की घोषणा की है। उन्होंने साथ ही खंड स्तर पर भी पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। गोयल का कहना है कि ये सभी निुयक्तियां आगामी आदेशों तक प्रभावित रहेंगी।

गोयल ने बताया कि युवा नेता रामधन जैन को महासचिव, सावर गर्ग व दिवान शेर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पवन बंसल को कोषाध्यक्ष, नरेश अग्रवाल को उपाध्यक्ष, मनोज गुप्ता को सचिव, सुभाष गर्ग को उप सचिव, तरसेम गोयल को प्रेस सचिव, बजरंग लाल सिंगला, राजेश सिंगला व जयभगवान सिंगला को संगठन सचिव की जिम्मेवारी दी गई हैं। सुभाष गुप्ता, सुनील गोयल व अनिल गर्ग को सह सचिव बनाया गया है। इसके साथ साथ गौरव जैन, दीपक राज सिंगला, मनीष मित्तल, सुशील सिंगला व् भारत सिंगला को कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया गया है।

गोयल ने बताया कि इसके साथ साथ खंड स्तर पर पदाधिकारी बनाए गए हैं जिनमे प्रमुख व्यापारी नेता सुशील जैन को पिल्लूखेड़ा इकाई का अध्यक्ष, रमेश सिंगला को महासचिव व जगदीश गुप्ता को संयोजक नियुक्त किया गया है। युवा नेता दयानंद मित्तल को उचाना का अध्यक्ष, इनैलो नेता महेन्द्र लोधर को महासचिव व व्यापारी नेता रोशन लाल घोघडिय़ा को संयोजक नियुक्त किया गया है। प्रमुख समाज सेवी विनय दिवान को सफीदो इकाई का अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार महावीर मित्तल को महासचिव व अग्रवाल समाज के वरिष्ठ नेता अशोक गुप्ता को संयोजक नियुक्त किया गया है। युवा नेता विशाल गोयल को नरवाना का अध्यक्ष, गौरव दीप गर्ग को महासचिव व अनिल गर्ग (टीना) को संयोजक नियुक्त किया गया है।

गोयल ने बताया कि प्रमुख व्यापारी विशाल गोयल को जुलाना का अध्यक्ष व घनश्याम गर्ग को संयोजक बनाया गया है। नरेश मंगला को अलेवा का अध्यक्ष, सुभाष मंगला को महासचिव व रामबिलास मंगला को संयोजक बनाया गया है। गोविन्द राम को दनौदा इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है। सभी खंड अध्यक्षों को ये निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अपने खंड संयोजकों की सहमति से एक सप्ताह के अंदर अदर अपनी अपनी कार्यकारिणी का गठन कर लें।

 पदाधिकारियों की घोषणा करते अध्यक्ष राजकुमार गोयल व् अन्य पदाधिकारी।